गांधीनगर। गुजरात के समुद्र तट के करीब भारतीय क्षेत्र में मौजूद सर क्रीक इलाके में एक पाकिस्तानी मछुआरे को गिरफ्तार किया गया। उसे एक मोटर लगी नौका के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने जानकारी दी कि मछुआरे का नाम मोहम्मद खमेसा है। उसकी उम्र 50 वर्ष बताई गई। वो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का रहने वाला है।
बीएसएफ अधिकारियों ने मछुआरे को पकड़ा
बीएसएफ गुजरात के जन संपर्क अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी,”चार अक्टूबर की शाम बीएसएफ के गश्ती दल ने सर क्रीक पर भारतीय क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी। बीएसएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ा।”