Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

कार सवारों ने ढाबे पर की अंधाधुंध फायरिंग, ढाबा स्वामी समेत चार लोग घायल

sampurantoday by sampurantoday
October 2, 2023
in उत्तराखंड, राज्य
0
कार सवारों ने ढाबे पर की अंधाधुंध फायरिंग, ढाबा स्वामी समेत चार लोग घायल
407
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सितारगंज। किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित पंजाबी ढाबे पर देर शाम गोलियां की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। बदमाशों ने पहले ढाबे के बाहर सड़क पर कार सवार कुछ लोगों पर फायरिंग की, जब वे ढाबे के अंदर घुसे तो उन्होंने ढाबे के चारों ओर गोलियां बरसाईं।

गोली लगने से ढाबा स्वामी, उसके रिश्तेदार समेत वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। बदमाश हत्या के इरादे से ढाबे के चारों तरफ फायरिंग कर रहे थे। ढाबे के पीछे बने मकान के गेट की दीवार में भी गोली लगी है। हाईवे में गोली के खोखे मिले हैं।

धड़ाधड़ पहुंचा वाहनों का काफिला

ढाबा स्वामी सत्येंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, शनिवार देर शाम वह ढाबा कर्मचारियों के साथ साफ सफाई कर रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार ढाबे के सामने सड़क पर आकर रुकी। इसके पीछे स्कार्पियो वाहन पहुंचा और थोड़ी देर बाद अल्टो कार भी पहुंच गई।

तीनों वाहनों में सवार युवक आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि तभी अचानक तीन और वाहन ढाबे के सामने हाईवे पर आकर रुक गए। वाहनों में सवार बदमाशों ने स्कार्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तभी एक व्यक्ति वाहन से बाहर निकला और छर्रा उसकी आंख में जा लगा।

ढाबे पर चारों तरफ से बरसाई गोलियां

घायल और उसके साथी ढाबे में घुस गए, इस पर वाहन में सवार बदमाशों ने ढाबे के चारों तरफ फायरिंग शुरू कर दी। तब उसने अपने कर्मचारियों से रसोई में दीवार की आड़ से छिपने के लिए कहा। सभी कर्मचारी दीवार की ओट लेकर बैठ गए और वह ढाबे के पीछे मकान की तरफ दौड़ा। इस दौरान उनके गले में छर्रा लग गया। उसके साथ मौजूद मोहर सिंह भी फायरिंग में घायल हो गया।

इसके बाद तीन कार में सवार बदमाश हाईवे की तरफ भाग गए। कुछ देर के बाद एक अन्य वाहन में सवार होकर बदमाश फिर ढाबे पर पहुंचे, उन्होंने ढाबे में फायरिंग कर दी। गोलीकांड की पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सतेंद्र की तहरीर पर सरबजीत सिंह विर्क निवासी नानकमत्ता समेत अन्य के विरुद्ध जानलेवा हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

खेतों में बिखरे पड़े खाली कारतूस

ढाबे पर फायरिंग के दौरान बदमाशों ने करीब 20 मिनट तक और 70 राउंड के आसपास फायरिंग की है। इससे आसपास का इलाका दहल उठा। बंदूक से निकली गोली के छर्रे लगने से चीख पुकार के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर उधर दुबकते नजर आए।

पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर खेतों में बिखरे खाली कारतूस के खोखे व अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।

सर्वजीत को मारने आए थे बदमाश

फायरिंग में बदमाशों के निशाने पर तुर्कातिसौर निवासी सर्वजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह था। कार में पहुंचे बदमाशों ने सर्वप्रथम वाहन में सवार सर्वजीत पर फायरिंग की थी। छर्रा सर्वजीत की आंख में लगा है। जबकि उसका साथी गुरनाम सिंह के कान और बाजू में छर्रे लगे है। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सकों ने सर्वजीत को गंभीरावस्था में रेफर कर दिया है। घायल सर्वजीत के स्वजन अलग से मामले में प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं।

Tags: miscreantsSitarganj Newssound of bulletsudhamsingh-nagar-crimeUttarakhand CrimeUttarakhand Hindi Newsuttarakhand news
Previous Post

’10 साल तक मियां वोटों की जरूरत नहीं…’, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों कही ये बात

Next Post

इस ज‍िले में अब तक भेजे गए सात करोड़ रुपये, क‍िसानों के ल‍िए योगी सरकार चला रही ये योजना

Next Post
इस ज‍िले में अब तक भेजे गए सात करोड़ रुपये, क‍िसानों के ल‍िए योगी सरकार चला रही ये योजना

इस ज‍िले में अब तक भेजे गए सात करोड़ रुपये, क‍िसानों के ल‍िए योगी सरकार चला रही ये योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .