Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

CGPSC की परीक्षाएं 12 फरवरी से:210 पदों के लिए मिले 1 लाख 40 हजार से ज्यादा आवेदन,डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसी पोस्ट पर होगी भर्ती

sampurantoday by sampurantoday
December 21, 2022
in छत्तीसगढ़
0
CGPSC की परीक्षाएं 12 फरवरी से:210 पदों के लिए मिले 1 लाख 40 हजार से ज्यादा आवेदन,डिप्टी कलेक्टर, DSP जैसी पोस्ट पर होगी भर्ती
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CGPSC स्टेट सर्विस एग्जाम 12 फरवरी से होने जा रहे हैं। 20 दिसंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। देर रात तक CGPSC की वेबसाइट से प्रदेश के 1 लाख 40 हजार के करीब युवाओं ने आवेदन किए हैं। 210 पदों के लिए इस तादाद में युवा परीक्षा देंगे। पूरी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हैं, इसके बाद भी CGPSC के क्रेज में कोई कमी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक पिछली बार प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) के लिए 1.29 लाख फॉर्म मिले थे। इस बार ये तादाद बढ़ गई है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए कुल पदों की तुलना में 15 गुना उम्मीदवारों का चयन होगा। यानी 210 पदों के अनुसार मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे, इसे क्लियर करने वाले आगे इंटरव्यू के जाएंगे और उसके बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट सेलेक्ट होंगे।

19 विभागों के 210 पद
इस बार 19 विभागों के प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती हो रही है। कुल 210 पद भरे जाएंगे। डिप्टी कलेक्टर के लिए 15 पोस्ट हैं। लेकिन डीएसपी के केवल 8 पद हैं। पिछली बार डीएसपी के 30 पोस्ट थे। अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है।

राज्य के 28 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर (कोरिया), बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, सुरजपुर, मंुगेली, गरियाबंद समेत अन्य शामिल हैं।

क्या है उम्र सीमा
सीजीपीएससी की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 21 साल से लेकर 35 साल तक के कैंडिडेट दे सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निशक्त जैसी छूट में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक की गई है।

सैलरी भी अच्छी
खास बात ये है कि यदि इनमें से किसी भी पद पर यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। आदेश के मुताबिक वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य कर सहायक आयुक्त जैसे पदों के लिए 56100(स्तर-12) सैलरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार 35400( स्तर-08), सहायक जेल अधीक्षक-25300( स्तर-06), सहकारी निरीक्षक-28700( स्तर-07) सैलरी निर्धारित की गई है।

कौन हो सकता है परीक्षा में शामिल
सीजीपीएससी 2022 अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा 2022 में वे ही उम्मीदवार सम्मिलित हो सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय की स्नातक डिग्री उत्तीर्ण की हो। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष ही है। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

Previous Post

महिला पटवारियों से बदसलूकी और गालीगलौज:धान खरीदी का भौतिक सत्यापन करने पहुंची थीं गांव; आरोपी की तलाश जारी

Next Post

CG के युवाओं के लिए 46 हजार नौकरियां:रायपुर में 22 दिसंबर से तीन जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 28 नामी कंपनियां देंगी जॉब

Next Post
CG के युवाओं के लिए 46 हजार नौकरियां:रायपुर में 22 दिसंबर से तीन जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 28 नामी कंपनियां देंगी जॉब

CG के युवाओं के लिए 46 हजार नौकरियां:रायपुर में 22 दिसंबर से तीन जगहों पर लगेगा रोजगार मेला, 28 नामी कंपनियां देंगी जॉब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .