Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान” जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है : मुख्यमंत्री चौहान

sampurantoday by sampurantoday
October 28, 2022
in देश-दुनिया
0
रोजगार एवं कॅरियर मेलों से 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार एवं स्व-रोजगार
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान” जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है और मेरा मकसद है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में ही उनको शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को सीहोर जिले के जैत ग्राम में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के शिविर में ग्रामीणों से अनौपचारिक संवाद कर रहे थे। सांसद रमाकांत भार्गव और जैत सहित सरदार नगर, मछवाई, डोबी, नारायणपुर और बोरना पंचायत के ग्रामीण भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों में संबंधित आवेदक को मंच पर बुला कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं में शामिल कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधिकारियों के साथ जन-प्रतिनिधि मिल कर जनता की जिंदगी बदलने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ के लिए सभी मिल कर काम करें और लोगो की जिंदगी में बदलाव लाएँ।

जैत के गौरव पर लिये संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी पंचायत अपने गौरव दिवस की तारीख तय कर कार्यक्रम करें। उन्होंने जैत के गौरव दिवस पर लिए गए संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा नदी पर 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से घाट बनाने का काम शुरू हो गया है। जैत के बायपास के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। ग्राम के 80 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के साथ आवास प्लस में पात्रों के नाम जोड़े गए है। जैत में 15 स्व-सहायता समूह बनाए गए है और समूहों को 70 लाख बैंक लिंकेज तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से भी जोड़ा है। ग्राम में स्वच्छता पर भी काफी काम हुआ है। शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनाए गए है। कचरा कलेक्शन के लिए नया वाहन भी दिया गया है।

24 गाँव के लिये 102 करोड़ की सिंचाई योजना

मुख्यमंत्री चौहान ने उद्यम क्रांति सहित रोजगार योजनाओं में भी युवाओं को लाभान्वित करने, किसानों को उपार्जित धान का भुगतान करने, बिजली की उपलब्धता का सर्वेक्षण कर खंबे लगवाने, संबल सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि 24 गाँव में सिंचाई के लिए 102 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है।

जैत में विकसित होगा खेल मैदान

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों के आवेदन पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि गाँव में खेल मैदान विकसित किया जाये और नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिताएँ भी करवाई जाएँ। उन्होंने संभागायुक्त को कुमारी नीतू साहू को अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में सख्ती से नशे के कारोबार को रोकें। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के पुलिस को भी निर्देश दिए।

ग्रामीणों से जानी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति

मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति भी जानी। उन्होंने एक आवेदक से नामांतरण एवं बंटवारे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कसम खाओ कि इस काम के लिये कोई पैसा नहीं देना पड़ा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुशासन देने के लिये ही मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में गाँव-गाँव शिविर लगाये जा रहे हैं। हमारा मकसद है कि ग्रामीणों को सरकारी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।

मोबाइल टॉवर के लिये मुन्नीबाई ने दी अपनी भूमि

मुख्यमंत्री चौहान से ग्राम जैतवासियों ने मोबाइल टॉवर लगाने की मांग रखी। शासकीय भूमि उपलब्ध न होने पर गाँव की श्रीमती मुन्नी बाई ने मोबाइल टॉवर लगाने के लिये अपनी निजी भूमि देने की बात कही। मुन्नीबाई की इस सहृदयता से मुख्यमंत्री चौहान सहित सभी ग्रामीण अभिभूत हो उठे।

समूह की महिलाओं की सुनी सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री चौहान गृह ग्राम जैत में तब काफी संतुष्ट हो गए जब वे स्व-सहायता समूह की दीदीयों को कस्टम हायरिंग सेंटर और सिलाई केंद्र सहित अन्य व्यवसाय करते हुए रु-ब-रू देखा। मुख्यमंत्री ने जन-सेवा मंच से ही इन महिलाओं की सफलता की कहानी सुनी। मुख्यमंत्री ने गंगा स्व-सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर को ट्रैक्टर प्रदान किया। उन्होंने सेंटर की गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने महिला स्व-सहायता समूह के एकता सिलाई केंद्र का अवलोकन कर दीदीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समूह की दीदीयों द्वारा बनाया गया जैकेट भी खरीदा। कस्टम हायरिंग तथा एकता सिलाई केंद्र की विधि, रानू और प्रियंका जाट ने समूह के माध्यम से 10 हजार रूपए महीने से अधिक आमदनी होने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री चौहान ने समूह की बहनों की प्रगति का उदाहरण देते हुए सभी महिलाओं को समूह से जुड़ कर छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने के लिए कहा।

Previous Post

पश्चिम क्षेत्र के 5 राज्यों की ऊर्जा पर कार्यशाला 28 अक्टूबर को

Next Post

आज नहाए खाय और महाआरती से शुरू होगा छठ पर्व

Next Post
आज नहाए खाय और महाआरती से शुरू होगा छठ पर्व

आज नहाए खाय और महाआरती से शुरू होगा छठ पर्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .