Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन से हल करवाए लंबित प्रकरण

sampurantoday by sampurantoday
March 29, 2023
in मध्य प्रदेश
0
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने समाधान ऑनलाइन से हल करवाए लंबित प्रकरण
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आमजन द्वारा सीएम हेल्पलाइन से दर्ज कराई गई शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारी कार्य की गति बढ़ाएं। अनेक अधिकारी संवेदनशील होकर यह कार्य कर रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा विभिन्न जिलों के आवेदकों से चर्चा कर उनके प्रकरणों में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री द्वारा एक अस्पताल ब्लेक लिस्टेड करने के साथ 15 शासकीय सेवकों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की गई। समाधान ऑनलाइन में प्रकरणों को देरी से हल करने के दोषी एक लिपिक के निलंबन, 3 शासकीय सेवकों की वेतनवृद्धि रोकने, एक शासकीय सेवक का 15 दिन का वेतन काटने और 10 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस देने की कार्यवाही की गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को खरगोन जिले के श्री यशवंत कर्मा ने बताया कि उन्हें आयुष्मान भारत योजना में एक निजी अस्पताल द्वारा नि:शुल्क उपचार के प्रावधान का लाभ नहीं दिया गया। उनसे अतिरिक्त 61 हजार रूपए की राशि ली गई, जिसे लौटाने के लिए वे करीब डेढ़ वर्ष से प्रयास कर रहे हैं। शिकायत दर्ज करवाने के बाद 2 दिवस पहले उन्हें राशि वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हुए आवेदक ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के कारण ही उन्हें राशि वापस मिल सकी है। प्रकरण में कलेक्टर खरगोन द्वारा शिकायत की जाँच में अस्पताल प्रबंधन को दोषी पाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अस्पताल को ब्लेक लिस्टेड करने के निर्देश दिए।

अशोकनगर जिले के श्री गौरव यादव ने नल-जल योजना में पाइप के लीक होने से जलापूर्ति न होने की शिकायत की थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री श्री एस.के. जाटव, सहायक यंत्री श्री बी.एस. सुमंत, उप यंत्री श्री विनोद गुप्ता की वेतनवृद्धि रोकी है। प्रभारी अधीक्षण यंत्री श्री विनोद कुमार छारी से शिकायत का समय पर निराकरण नहीं करवाए जाने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अन्य जिलों में भी सुचारू पेयजल आपूर्ति के कार्य में रूकावट के प्रकरण आने पर दोषी अमले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

बालाघाट जिले की सुश्री सुनीता मेश्राम द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्य से क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन की समय पर मरम्मत नहीं करवाने की शिकायत मई 2022 में दर्ज करवाई गई थी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अगस्त 2022 में पाइप लाइन का सुधार करवाने पर भी पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने की पुन: शिकायत दर्ज करवाई गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पाइप लाइन की टूट-फूट को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी जिले का मामला हो, नल-जल योजनाओं का उचित संधारण नियमित रूप से होना चाहिए। इस प्रकरण में दोषी निर्माण एजेंसी को कारण बताओ सूचना-पत्र देते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के उप यंत्री और ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उप यंत्री श्री राम नरेश यादव का 15 दिवस का वेतन काटने की कार्यवाही भी की गई है।

समाधान ऑनलाइन में भोपाल के श्री प्रताप द्वारा छात्रवृत्ति राशि प्राप्त न होने की शिकायत पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा समाधान की कार्यवाही की गई। प्रकरण के मुख्यमंत्री श्री चौहान के संज्ञान में आने पर उन्होंने पूरे प्रदेश में ऐसे लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। कुल 132 प्रकरणों में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि न मिलने की जानकारी मिली, जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। श्री प्रताप की जागरूकता से ऐसे सभी लंबित मामलों के निराकरण का मार्ग खुल गया। बताया गया कि प्रकरणों में विलंब न हो इसके लिए पोर्टल से संबंधित तकनीकी त्रुटि में भी सुधार किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीमच निवासी श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा संबल में पंजीयन के बाद पत्नी को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त न होने की शिकायत दर्ज की थी। तकनीकी त्रुटि के कारण जानकारी विलंब से प्राप्त हुई। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हितग्राही को 16 हजार रूपए का भुगतान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विलंब के दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान संचालित कर लंबित प्रकरणों को हल किया जाए।

अलीराजपुर जिले के श्री नेवला अरविन्द सनेश की शिकायत पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कूप निर्माण के लिए एक लाख 65 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया गया। इस प्रकरण में राशि के भुगतान में हुए एक वर्ष के विलंब के लिए कूप निर्माण के मूल्यांकन कार्य में लगे स्टाफ को दोषी माना गया। जनपद पंचायत सोंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सहायक लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर निवासी श्री शैलेष कासलीवाल द्वारा विद्युत देयक में सुधार के आवेदन पर विद्युत वितरण कम्पनी को संशोधित देयक जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्युत आपूर्ति और विद्युत देयकों से संबंधित नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना उचित निराकरण के शिकायत को बंद करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए।

बुरहानपुर जिले की आवेदिका सबाना बानो को संबल योजना में अनुग्रह सहायता राशि न मिलने की ओर ध्यान आकृष्ट करवाने के करीब डेढ़ वर्ष बाद गत 21 मार्च को राशि प्राप्त हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया गया कि प्रकरण में दोषी तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। साथ ही नगर निगम बुरहानपुर के तत्कालीन प्रभारी लिपिक श्री सुरेश यादव को निलंबित किया गया है।

अच्छे कार्य करने वाले जिले, विभाग और अधिकारियों को बधाई

सीएम हेल्पलाइन में जिन विभागों ने जनता से मिली शिकायतों के निराकरण में गत एक माह के कार्य के आधार पर श्रेष्ठ कार्य किया उनमें प्रथम 5 विभागों में गृह, परिवहन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय विभाग शामिल हैं। इसी तरह जनता की समस्याओं के समाधान में अग्रणी 5 जिलों में जबलपुर, उज्जैन, सीहोर, इंदौर और छिंदवाड़ा शामिल हैं। जिन 4 अधिकारियों ने जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य कर श्रेष्ठ परिणाम दिए, उनमें श्री नरेंद्र गौतम सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग कल्याण बैतूल, श्री हेमंत सेठी सहायक यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी देवास, श्री संदीप नामदेव सहायक प्रबंधक ऊर्जा, नर्मदापुरम और श्री योगेश दुबे सहायक स्वास्थ्य अधिकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन सभी से चर्चा कर उन्हें अच्छे कार्य के लिए बधाई दी।

Previous Post

अटल एक्सप्रेस-वे के लिये रि-सर्वे कर ऐसा रास्ता चुनें कि किसानों की कीमती जमीन न जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Next Post

भोजताल पर रोप-वे और केबल कार की संभावनाओं का परीक्षण करें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Next Post
भोजताल पर रोप-वे और केबल कार की संभावनाओं का परीक्षण करें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोजताल पर रोप-वे और केबल कार की संभावनाओं का परीक्षण करें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .