Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

कक्षा पॉंचवी-आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से

sampurantoday by sampurantoday
March 25, 2023
in मध्य प्रदेश
0
कक्षा पॉंचवी-आठवीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य शिक्षा केन्द्र और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जा रही पॉंचवीं एवं आठवीं कक्षाओं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा की दृष्टि से नजदीकी स्कूलों में 12 हजार 364 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं मैदानी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन वर्चुअल समीक्षा बैठक की। संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियाँ जिलों द्वारा निर्देशानुसार पूर्ण कर ली गई हैं। इस वर्ष शासकीय शालाओं के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थी भी बोर्ड पैटर्न परीक्षा में शामिल होंगे।

इस वर्ष प्रदेश के एक लाख 13 हजार 422 शासकीय, निजी शालाओं और मदरसों के लगभग 24 लाख 73 हजार बच्चे, परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 427 निजी स्कूल के 18 हजार 320 बच्चों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।

संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने पृथक से एक आई.टी. पोर्टल तैयार किया गया है। जिससे परीक्षा के संचालन की पूर्ण व्यवस्थाएँ ऑनलाइन की गई हैं। इसी पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मेपिंग, सामग्री वितरण आदि कार्यो के संपादन के साथ ही परीक्षार्थियों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। पोर्टल से विद्यार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज होगी। परीक्षा के बाद होने वाले मूल्यांकन कार्यों और अंक सूची प्रदान करने की सुविधा भी इसी पोर्टल के द्वारा प्रदान की जायेगी।

प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा का अवसर

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने बताया कि हालांकि सभी स्कूलों को प्रत्येक विद्यार्थी को इन परीक्षाओं में शामिल कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। उसके बाद भी कक्षा 5वीं या 8वीं का कोई भी विद्यार्थी अगर किसी कारण से परीक्षा तिथि तक भी पंजीकृत नही हो पाया हो तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के लिए केन्द्राध्यक्षों को निर्देश प्रदान किए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारियों को परीक्षा के बाद दर्ज किया जायेगा।

संस्थावार विवरण

परीक्षाओं में 87 हजार 793 शासकीय शालाओं, 24 हजार 565 अशासकीय शालाओं और एक हजार 64 मदरसों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

विद्यार्थियों की संख्या

शासकीय

मदरसा

अशासकीय

कुल योग

कक्षा 5

कक्षा 8

कक्षा 5

कक्षा 8

कक्षा 5

कक्षा 8

8,15,567

7,98,147

6,368

5,073

4,57,678

3,90,085

24,72,918

उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ 25 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल 2023 तक होगी। गत वर्ष प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के कक्षा 5वीं और 8वीं के लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न परीक्षाएँ आयोजित की गई थीं। इस वर्ष से यह व्यवस्था प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों के साथ ही अशासकीय विद्यालयों और मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी लागू की गई है।

Previous Post

टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Next Post

25 एवं 26 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे

Next Post
मुख्यमंत्री श्री चौहान 27 को देंगे 1500 एमएसएमई नव-उद्यमियों को 400 करोड़ की अनुदान सहायता

मुख्यमंत्री श्री चौहान 27 को देंगे 1500 एमएसएमई नव-उद्यमियों को 400 करोड़ की अनुदान सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .