Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

CM का एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत:भूपेश बघेल बोले- अभी तक कांग्रेस दो राज्यों में थी, अब तीसरा राज्य हिमाचल हो गया

sampurantoday by sampurantoday
December 12, 2022
in छत्तीसगढ़
0
CM का एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत:भूपेश बघेल बोले- अभी तक कांग्रेस दो राज्यों में थी, अब तीसरा राज्य हिमाचल हो गया
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का चेहरा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए हैं। माना हवाई अड्‌डे पर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका विजेताओं की तरह स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को फूल-मालाओं से लाद दिया। अपनी कार से फुटस्टैंड पर खड़ा होकर मुख्यमंत्री देर तक कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

हवाई अड्‌डे के बाहर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हुई है। एक बस ड्राइवर का बेटा चुनाव जीतता है-मुख्यमंत्री बना है। हमारे छत्तीसगढ़ के बहुत सारे लोग हिमाचल गये थे। इस जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान रहा। यहां के साथी भी लगातार वहां गये, प्रचार-प्रसार किया।

छत्तीसगढ़ की कुछ योजनाओं को वहां 10 गारंटी में शामिल किया गया, उसका भी बड़ा प्रभाव है। मुख्यमंत्री ने कहा, हिमाचल देवभूमि है। अब देवभूमि से कांग्रेस के जीत की शुरुआत हुई है। पूरे देश भर में इसका संदेश जाएगा। अभी तक हम दो राज्य में थे। अब तीसरा राज्य हिमाचल हो गया है। अब कर्नाटक की बारी है। वहां भी कांग्रेस का परचम लहराएगा इसका हमें पूरा विश्वास है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था। चुनावी रणनीति, प्रत्याशियों के चयन से लेकर प्रचार अभियान के संचालन तक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भूमिका रही है। हिमाचल में जीत से केंद्रीय नेतृत्व में भूपेश बघेल की भी ताकत बढ़ी है।

परिणाम आने के तीसरे दिन ही शपथग्रहण की भी खुशी

मुख्यमंत्री का नाम तय करने की चुनौतियों से जुड़े एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दावेदार तो बहुत सारे लोग थे। सबसे रायशुमारी की। सभी विधायकों ने हाईकमान को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया। एक-एक विधायकों से भी हम लोगों ने रायशुमारी की। 22 घंटे के अंदर में विधायक दल की पहली बैठक हुई। उसके बाद दूसरे दिन ही मुख्यमंत्री अनाउंस हुआ। तीसरे दिन शपथ हुआ है। इसमें खड़गे साहब, राहुल जी, प्रियंका जी, वेणुगोपाल जी, अशोक गहलोत जी सहित कांग्रेस के सारे राष्ट्रीय स्तर के नेता वहां आये थे।

अगले साल सबसे पहले कर्नाटक में चुनाव होगा

साल 2023 में जिन राज्यों में चुनाव होना है, उसमें सबसे पहला राज्य कर्नाटक होगा। मई 2018 में यहां चुनाव हुआ था। अप्रैल-मई में विधानसभा का नया चुनाव होना है। इसके लिए कांग्रेस ने अभी से रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस वहां पूरी तैयारी कर उतरने की तैयारी में है।

सीएम भूपेश हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक थे। बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत पर छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का बहुत योगदान है। छत्तीसगढ़ की योजनाओं को हिमाचल चुनाव में शामिल करने का मिला लाभ है। मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम ने बताया कि हिमाचल के बाद अब कर्नाटक में कांग्रेस फोकस करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल चुनाव के 10 गारंटी में छत्तीसगढ़ की योजनाओं को शामिल किया गया। जिसका प्रभाव हिमाचल के चुनाव में दिखा है। हिमाचल देवभूमि है। देवभूमि से कांग्रेस के जीत की शुरुआत हुई है। जिसका संदेश पूरे देश भर को जाएगा। अभी तक हम दो राज्यों में थे अब तीन राज्यों में हो गए हैं।

कांग्रेस को मिला लाभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की योजनाओं को हिमाचल चुनाव में शामिल करने का पूरा लाभ कांग्रेस को मिला है। वहां की आम जनता ने इसे हाथों हाथ लिया है। मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री के कई दावेदार थे, लेकिन विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को आलाकमान को भेज दिया है। आज हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शपथ ली है। एक बस ड्राइवर का बेटा हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। देवभूमि से ईश्वर और जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को मिला है।

भूपेश बघेल ने किया था प्रचार
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए भूपेश बघेल ने कई रैलियों को संबोधित किया था। इसके साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर हिमाचल प्रदेश भेजा था। हिमाचल में कांग्रेस की जीत से भूपेश बघेल के कद शीर्ष नेतृत्व के सामने बढ़ा है।

घोषणा-पत्र में छत्तीसगढ़ की 10 योजनाएं शामिल
रविवार को शिमला के रिज मैदान में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर उप मुख्यमंत्री की शपथ ली। शिमला में आयोजित सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यश्र मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे। यहां आयोजित हुए समारोह में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। छत्तीसगढ़ की सीएम भूपेश बघेल के शपथ ग्रहण समारोह से लौटने पर रायपुर हवाई अड्डे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। रायपुर पहुंचने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान है। सीएम ने कहा कि एक बस ड्राइवर का बेटा मुख्यमंत्री बना है बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से बहुत लोग हिमाचल गए और वहां प्रचार-प्रसार किया, जिसका हिमाचल की जनता पर प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां से कांग्रेस की शुरुआत हुई है, इसका संदेश पूरे देश में जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि हिमाचल में सरकार के घोषणा-पत्र में छत्तीसगढ़ की 10 योजनाओं को शामिल किया गया। सीएम बघेल ने आगे कहा कि अब कांग्रेस की 3 राज्यों में सरकार है। सीएम ने कहा कि अब इसके बाद कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाएगी।

Previous Post

रेलवे के अफसरों ने राज्य गीत का किया अपमान:वंदे भारत ट्रेन के स्वागत में गाए अरपा पैरी के धार, अधिकारी बैठकर खाते रहे काजू-बादाम

Next Post

MSP गारंटी कानून के लिए तेज होगा आंदोलन:किसान संगठनों ने बनाया एमएसपी गारंटी मोर्चा

Next Post
MSP गारंटी कानून के लिए तेज होगा आंदोलन:किसान संगठनों ने बनाया एमएसपी गारंटी मोर्चा

MSP गारंटी कानून के लिए तेज होगा आंदोलन:किसान संगठनों ने बनाया एमएसपी गारंटी मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .