Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जौनपुर डीएम ऑफिस में दंपती डीजल छिड़कर किया आत्महत्या का प्रयास, मच गया मौके पर हड़कंप

sampurantoday by sampurantoday
December 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
जौनपुर डीएम ऑफिस में दंपती डीजल छिड़कर किया आत्महत्या का प्रयास, मच गया मौके पर हड़कंप
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी दफ्तर के सामने मंगलवार की सुबह दंपती ने आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगाने से पूर्व सुरक्षा कर्मियों ने फुर्ती के साथ दंपती को दबाेच लिया। इस तरह से एक बड़ी घटना टल गई। जिलाधिकारी ने दंपती से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी कर पुलिस अधीक्षक से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह है पूरा मामला

कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 11.30 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब जलालपुर के गयासपुर निवासी अमृत लाल व उसकी पत्नी रीता ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह के इरादे से अपने शरीर पर बोतल में लेकर आए डीजल को उड़ेल लिया।

दंपती आग लगाने के लिए माचिस की तीली जलाने जा रहे थे कि आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर पड़ गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। उस समय जिलाधिकारी अनुज कुमार झा जन सुनवाई कर रहे थे। पता चलते ही बाहर आकर पीड़ित दंपती से पूछताछ की।

मुझे खेती करने से रोक रही पुलिस 

अमृत लाल ने बताया मेरे पिता ने अपनी पूरी जायदाद मेरे पुत्र के नाम वसीयत कर दी थी। उनके देहांत के बाद संपत्ति का मालिक मेरा पुत्र हो गया। मेरे भाई मार्कंडेय ने मुकदमा दायर कर दिया। न्यायालय ने मेरे पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद भी पुलिस मेरे भाई के दबाव में मुझे खेती करने से रोक रही है।

मंगलवार को बबूल का पेड़ काटने के दौरान जलालपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने आकर उल्टे मुझे ही डांट-फटकार लगाई और कोई भी कार्य करने से रोक दिया। थाने से न्याय न मिलने पर ऐसा कदम उठाना पड़ा।

छानबीन में मामला भूमि विवाद का नहीं पाया गया। पूर्व में अमृत लाल ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था तो उसे कब्जा दिलाया गया था। आज दंपती आए और मिले भी नहीं। लगता है दंपती ने किसी के उकसावे में आकर बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्ट्रेट आकर आत्मदाह का प्रयास किया। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।

मौके पर बुलाए गए थाना प्रभारी 

मौके पर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, एएसपी (सिटी) बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्त, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मय फोर्स पहुंच गए।

जिलाधिकारी ने जलालपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को बुलवाया। दंपती के सामने उनसे पूछताछ की। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा को पूरे प्रकरण की जांच कराने का आदेश दिया।

Tags: Couple attempt to SucideCouple sprinkles dieseljaunpur crime newsjaunpur district newsJaunpur Latest NewsJaunpur News
Previous Post

प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी पर भाकियू नेता गिरफ्तार

Next Post

रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान

Next Post
रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान

रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .