बुंदेलखंड की बदहाली दूर करने के लिए यहीं के संसाधनों का सदुपयोग कर सरकार कुछ अच्छा करने का प्लान तैयार कर रही है इसी मकसद को लेकर लोक भारती के तत्वावधान में बुंदेली प्रकृति पर्यटन यात्रा बुंदेलखंड दौरे पर है। बुंदेली प्रकृति पर्यटन दल में लगभग 60 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं ।इनमें बुंदेलखंड के कई सांसद ,विधायक , पूर्व मंत्री मीडिया के लोग समाजसेवी और विभिन्न संस्थाओं के विगत शामिल है शुक्रवार को बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन के पदाधिकारी धारकुंडी आश्रम शबरी जलप्रपात मार्कंडेय आश्रम सरभंगा ऋषि आश्रम अमरावती आश्रम ब्रह्म कुंड सुतीक्षण आश्रम आदि कई धार्मिक व पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वहां क्या हो सकता है ,विकास की क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इन सभी बिंदुओं पर विचार मंथन किया जा रहा है। लोक भारती के प्रांतीय सह संयोजक गोपाल भाई उपाध्याय ने बताया कि चित्रकूट पर क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात हम सभी लोग एक प्रस्ताव तैयार करके चित्रकूट को धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से विकसित करने के लिए क्या होना चाहिए इन सभी बिंदुओं का एक प्रस्ताव केंद्र व राज्य सरकार को सौंपने का काम करेंगे ।नाना जी देशमुख द्वारा स्थापित
प्रकल्प दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता पीठ सभागार में कामतानाथ प्रमुख द्वार के प्रमुख संत मदनगोपाल दास जी महाराज की अध्यक्षता में बुंदेली प्रकृति पर्यटन से जुड़े लोगों की बैठक हुई जिसमें चित्रकूट परिक्षेत्र के धार्मिक पौराणिक ऐतिहासिक स्थलों के विकास जीर्णोद्धार तथा चित्रकूट कैसे और उत्तम बने पर्यटन की दृष्टि से और क्या किया जा सकता है इन सब बिंदुओं पर गहन विचार मंथन किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहयोगी संस्था लोकभारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक गोपाल भाई उपाध्याय के निर्देशन में बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन एक प्लान तैयार करने में जुटी हुई है सबसे पहले चित्रकूट की पहचान पूरे विश्व में बनाने के लिए विख्यात कामदगिरि प्रदक्षिणा क्षेत्र और रामघाट की स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया। उत्तम तीर्थ चित्रकूट अभियान का गठन किया गया जिसके संरक्षक मदन गोपाल दास जी महाराज अभय महाजन आचार्य रविंद्र जी, बृजेंद्र पाल माधव दास जी महाराज हीरो मिश्रा नीरावलंबी अखाड़ा के संचालक दीपक दास जी जैसे लोग बनाए गए इसके अलावा युवा समाजसेवी आलोक कुमार पांडेय को संयोजक और सेवा भारती के जिला प्रभारी गुरु प्रकाश शुक्ला शंकर प्रसाद यादव जगदीश गुप्ता सह संयोजक आएगा इसके अलावा प्रीतेश त्रिपाठी सोशल मीडिया प्रभारी और इस कमेटी में नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष कुमारी साधना पटेल,रामबाबू गुप्ता राजीव त्रिपाठी अशोक तिवारी डॉक्टर संजय सिंह राजेंद्र मिश्रा अंकित तिवारी विवेक कुमार सिंह चंचलेश आदि शामिल किए गए हैं।
स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश कामतानाथ प्रमुख द्वार से 12 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से किया जाएगा जिसमें बुंदेली प्रकृति पर्यटन से जुड़े सभी साथियों को शामिल होने की अपील की गई है। उधर बुंदेली प्रकृति पर्यटन यात्रा में भरत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास जी महाराज सीता शरण दास जी महाराज,पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला,डीआरआई के संगठन मंत्री अभय महाजन,गरौठा झांसी विधायक जवाहर लाल राजपूत आनंद त्रिपाठी राम सागर चतुर्वेदी अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान के गोपाल भाई मुकुल चतुर्वेदी शिव शंकर सिंह नरेंद्र जी पूर्व मंत्री जादौन साहब देशराज राजेंद्र मुकेश बुधौलिया राजीव बुधौलिया शैलेंद्र सिंह आशीष उपाध्याय केडी गुप्ता नीलेंद्र अशोक पांडेय आशीष पांडेय नरेंद्र सिंह एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671




