Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टों का वितरण

sampurantoday by sampurantoday
January 23, 2023
in मध्य प्रदेश
0
सिंगरौली में  मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पट्टों का वितरण
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले के ग्राम गड़हरा जाकर मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में 57  गरीब परिवारों को भूमि के नि:शुल्क पट्टे वितरित किए। उन्होंने हितग्राहियों से भेंट कर उनसे संवाद भी किया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह ने भूमिहीन एवं आवासहीनों को आवासीय पट्टों के वितरण के पुनीत कार्य के लिए मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब का कल्याण हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। गरीब का कल्याण हमारा मंत्र है और हमारी प्रेरणा भी है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी मूल मंत्र से कार्य कर रहे हैं, वे साधुवाद और बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता के भाव देख कर मेरा रोम-रोम प्रसन्न है। बच्चों के चेहरे पर खुशी देख कर आनंदित हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि रहने के लिए जमीन के टुकड़े पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय पट्टे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरों की जमीन में निवास करने वाले गरीब परिवारों को हमेशा से बेदखली का डर बना रहता था। इसी तरह शासकीय जमीन में घर बना कर निवास करने वाले गरीब परिवार के सदस्य तो बढ़ रहे थे लेकिन उनका घर नहीं। इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिये प्रदेश में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में योजना के तहत पट्टों का वितरण किया जाएगा। साथ ही इन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित किया जाएगा।

हितग्राहियों के साथ जमीन में बैठ कर स्थानीय व्यंजनों का चखा स्वाद

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जमीन पर बैठ कर हितग्राहियों के साथ बथुआ का साग, चने की भाजी, बाजरे की रोटी, हाथ पोई रोटी, तिल के लड्डू, कोदो का चावल और स्थानीय व्यंजनो का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के प्रेमभाव से भोजन कराने से आत्म संतुष्टि हो जाती है। उनके स्नेह से हृदय भाव विभोर एवं आनंदित हो जाता है। प्रदेश के खनिज मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा विधायक देवसर श्री सुभाष वर्मा ने भी भोजन किया।

जमीन का मालिकाना हक पाकर प्रसन्न हैं गरीब हितग्राही

वर्षों से घर बनाने के लिए जमीन की आस देख रहे 25 हजार से अधिक परिवार मुख्यमंत्री आवासीय योजना से पट्टे प्राप्त कर जमीन के मालिक बन गए। आवासीय जमीन का अधिकार-पत्र प्राप्त करने से हितग्राहियों के चेहरे में प्रसन्नता के भाव देखने को मिले। ग्राम गड़हरा की हितग्राही श्रीमती मीना बैगा ने कहा कि अब मुझे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा और अब मेरा घर बनाने का सपना पूरा होगा।  श्री बाबूलाल पनिका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आवासीय पट्टा देकर हमें जमीन का मालिक बना दिया है। अभी तक हम दूसरे की जमीन पर घर बना कर रह रहे थे। हमेशा चिंता बनी रहती थी, अब चिंता मुक्त हो गए हैं।  योजना से लाभान्वित कमला साकेत एवं लालचंद साकेत ने कहा कि हमारा जमीन का सपना पूरा हो गया है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमें रहने के लिए जमीन मिलेगी। सरकार ने हम गरीबों की चिंता की है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इसी तरह आवासीय जमीन का अधिकार-पत्र प्राप्त करने वाले संतोष बैगा, गोपालदास पनिका तथा अन्य हितग्राहियों ने भी अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

Previous Post

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमियों के साथ पौध-रोपण किया

Next Post

गरीबों के कल्याण के लिये मध्यप्रदेश सरकार कर रही है बेहतर कार्य : केन्द्रीय रक्षा मंत्री

Next Post
गरीबों के कल्याण के लिये मध्यप्रदेश सरकार कर रही है बेहतर कार्य : केन्द्रीय रक्षा मंत्री

गरीबों के कल्याण के लिये मध्यप्रदेश सरकार कर रही है बेहतर कार्य : केन्द्रीय रक्षा मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .