चित्रकूट में आज दिनांक 05.01.2023 को जिलापंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाअध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल एवं एआरटीओ विवेक शुक्ला द्वारा नवीन बस स्टैण्ड बेड़ी पुलिया से सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष द्वारा मौक पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी/कर्मचारीगणों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी । तत्पश्चात समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा यातायात प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । इस प्रचार-प्रसार वाहन द्वारा कर्वी शहर एवं सीतापुर क्षेत्र में आमजनमानस को यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरुक किया जायेगा । यह सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक मनाया जायेगा, इस दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें । इस दौरान पीटीओ डॉ संतोष कुमार तिवारी, प्रभारी यातायात मनोज कुमार, टीएसआई योगेश कुमार यादव तथा परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







