Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन शून्य:हाईकोर्ट ने कांग्रेस की चंदा रानी गौर की याचिका पर दिया आदेश

sampurantoday by sampurantoday
December 8, 2022
in मध्य प्रदेश
0
बीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन शून्य:हाईकोर्ट ने कांग्रेस की चंदा रानी गौर की याचिका पर दिया आदेश
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राहुल सिंह लोधी मुश्किल में घिर गए हैं। हाईकोर्ट ने विधायक के चुनाव को शून्य घोषित करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि उन्हें विधायक पद की सुविधाएं नहीं दी जाएं। कांग्रेस की पूर्व विधायक चंदा रानी गौर ने उन पर शपथ पत्र में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।

कांग्रेस की पूर्व विधायक चंदा रानी गौर के वकील राजमणि मिश्रा ने बताया कि राहुल सिंह लोधी पर आरोप है कि 2018 के विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में उन्होंने सटीक जानकारी नहीं दी थी। उन पर एक मामले में हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया था। ये तथ्य भी छुपाया गया। राहुल सिंह लोधी ने MPRRDA के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट की जानकारी नामांकन फाॅर्म में छिपाई थी। इस मामले में तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर वंदना राजपूत का रोल संदिग्ध था। पूर्व विधायक चंदा रानी गौर ने मई 2019 में हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने राहुल सिंह लोधी का चुनाव निरस्त करने की मांग की थी।

इसी मामले में बुधवार को न्यायाधीश नंदिता दुबे की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा है कि राहुल सिंह लोधी को विधायक पद की सुविधाएं नहीं दी जाएं। कोर्ट ने तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर वंदना राजपूत के खिलाफ भी सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगे किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में इन्हें नहीं रखा जाए। आगे की कार्रवाई विधानसभा करेगी।

कांग्रेस की पूर्व विधायक बोलीं- रिटर्निंग ऑफिसर ने दिया सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को मौका

कांग्रेस की पूर्व विधायक चंदा रानी गौर ने बताया कि राहुल सिंह लोधी ने विधानसभा चुनाव के समय दो फाॅर्म भरे थे। रिटर्निंग ऑफिसर के सामने 7 नवंबर 2018 को भरे फाॅर्म में आरएस कंस्ट्रक्शन को अपनी फर्म बताया था। आरएस कंस्ट्रक्शन के सालाना आय-व्यय का ब्यौरा भी दिया था, लेकिन 8 नवंबर 2018 को दाखिल किए गए नामांकन फाॅर्म में इन्होंने आरएस कंस्ट्रक्शन की जानकारी नहीं दी।

मामले में रिटर्निंग ऑफिसर ने पहले नामांकन फाॅर्म को स्वीकार करने के बजाए नोटिस दिया। इसके बाद राहुल सिंह ने यह जानकारी दी कि मैं आरएस कंस्ट्रक्शन में पार्टनर नहीं हूं। राहुल लोधी ने तथ्य छिपाए हैं। तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर को जब कोर्ट में गवाही के लिए बुलाया गया, तो उन्होंने गलती स्वीकार की। हाईकोर्ट ने तत्कालीन रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राहुल लोधी बोले- मुझे आदेश की जानकारी नहीं
इस संबंध में खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी अभी नहीं मिली है। आर्डर कॉपी मिलने के बाद वकील से समझकर ही कुछ बता सकूंगा।

उमा भारती के भतीजे हैं राहुल लोधी
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बड़े भाई हरबल सिंह लोधी के छोटे बेटे राहुल सिंह लोधी खरगापुर से 2018 में पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले 2013 में भी वे खरगापुर से ही बीजेपी के ही टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उस चुनाव में वे कांग्रेस प्रत्याशी चंदा रानी गौर से हार गए थे। राहुल लोधी की पत्नी उमिता सिंह टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं।

BJP की कूट रचित राजनीति का भंडा फूटा: कांग्रेस
मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की सदस्यता रद्द की है, कोर्ट ने उनके निर्वाचन फॉर्म में जानकारी छुपाने का मामला प्रमाणित पाया गया है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही करते हुए विधानसभा से सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी करनी चाहिए। अजय यादव ने कहा कि इस मामले से बीजेपी की कूट रचित राजनीति का भांडा फूट गया है।

Previous Post

हनुमानताल तालाब का पानी हुआ दूषित!:कई पक्षियों की मौत, वन विभाग की टीम जुटी जांच में

Next Post

आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर बवाल

Next Post
आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर बवाल

आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .