Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

फारूक अब्दुल्ला बोले-भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे उमर:पूर्व सीएम ने रायपुर में कहा-देश को जोड़ने के लिए तोड़ने वाली कोशिशों को हराना होगा

sampurantoday by sampurantoday
December 23, 2022
in छत्तीसगढ़
0
फारूक अब्दुल्ला बोले-भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे उमर:पूर्व सीएम ने रायपुर में कहा-देश को जोड़ने के लिए तोड़ने वाली कोशिशों को हराना होगा
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब कश्मीर पहुंचेगी, तो उमर अब्दुल्ला उसमें शामिल होंगे। मेरी उम्र का तकाज़ा है, वरना मैं भी पैदल चलता। देश को जोड़ने के लिए तोड़ने वाली कोशिशों को हराना होगा। भारत जोड़ो यात्रा की भावना से देश जुड़ेगा।

शैलेंद्र नगर में एक निजी कार्यक्रम पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश में अभी जो पॉलिटिकल मूवमेंट चल रहे हैं, उस पर सभी को मिलकर गौर करना चाहिए। लोगों के दिलों में नफरत नहीं भरना चाहिए। इससे देश का विकास नहीं हो सकता। पाकिस्तान में बिलावल भुट्‌टों के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद हैं। उन्होंने इसका जवाब दे दिया है।

आपको उनसे जवाब पूछना चाहिए। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और कश्मीर के आतंकवाद को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कश्मीर में बाहरी आतंकवाद है और जहां तक मुझे जानकारी है, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद जल, जंगल, जमीन को लेकर है। ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन कुछ बात दोनों में समान है। दोनों जगह जान जा रही है, दोनों जगह लोग दहशत में हैं, दोनों जगह शांति की जरूरत है और दोनों जगह इसका हल सिर्फ बातचीत से हो सकता है।

चीन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इससे पीछे हट रही है। संसद में सरकार बहस नहीं कराना चाहती। हम तो सवाल पूछना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के बनाए कानून पर उन्होंने कहा कि वे हर दिन नए कानून बनाते हैं, किन कानूनों को याद रखें, ये भी मुश्किल हो गया है। कश्मीर चुनाव में महागठबंधन की बात पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि पहले वहां चुनाव तो कराएं, अभी तो इसके आसार भी नहीं दिख रहे।

‘शिव-शफी सिर्फ दो नाम नहीं, ये मुल्क का असली चेहरा’

बता दें शिव और शफ़ी की दोस्ती की कहानी से प्रभावित होकर ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला रायपुर पहुंचे थे। यहां आने के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बात की। वो जिस सोच के साथ यहां आए हैं,

“ मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसे भी कभी रायपुर आऊंगा, लेकिन मेरे ज़ेहन ने मेरे दिल में कभी इतनी दस्तक नहीं दी, जितनी इस बार, कि तुम्हें रायपुर जाना ही है। दरअसल, शिव और शफ़ी सिर्फ दो नाम नहीं हैं। ये इस मुल्क का असली चेहरा है। दरअसल, यही मुल्क है। ये दोस्ती ही तरक्की का रास्ता है। आज जो माहौल है, उसमें हज़ारों शिव और शफ़ी की ज़रूरत है। इस मोहब्बत ने मुझे इतना हैरान किया, दिल को इतना छुआ कि मैंने ठान लिया था, संसद सत्र छोड़कर भी मैं रायपुर जाऊंगा। आपके अखबार का मैं शुक्रिया अदा करता हूं, जो कड़वाहट नहीं भर रहा, बल्कि मीठी सी दोस्ती से लोगों के दिलों को छूने और जोड़ने का काम कर रहा है।

Previous Post

राजभवन पहुंचे कांग्रेस के आदिवासी विधायक:राज्यपाल ने 10 सवालों की सूची उन्हें भी पकड़ा दी, कहा-जवाब मिल जाए तो आज हो जाएगा हस्ताक्षर

Next Post

ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी का मामला:SSP ने रिटायर्ड SI को किया तलब

Next Post
ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी का मामला:SSP ने रिटायर्ड SI को किया तलब

ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी का मामला:SSP ने रिटायर्ड SI को किया तलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .