Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शाहजहांपुर में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

sampurantoday by sampurantoday
September 20, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
शाहजहांपुर में दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पिता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहजहांपुर। उप्र के शाहजहांपुर में सहेली की बहन ने दलित किशोरी के साथ घिनौना षड्यंत्र रचा। मित्रता के बहाने उसने अपने प्रेमी तनवीर व उसके दोस्त दिलबाग से परिचय कराया। इसके बाद दबाव बनाकर उसे दोनों हैवानों के हवाले कर दिया। तीन महीने से आरोपित उससे दुष्कर्म कर रहे थे, धमकाते थे कि किसी को बताया तो स्वजन की हत्या कर दी जाएगी। रविवार को भी यही हुआ तो आहत किशोरी सुधबुध खो बैठी। सोमवार देर रात वह सड़क पर भटकती मिली।

मंगलवार सुबह उसके पिता ने निशा, मोहम्मद तनवीर और दिलबाग के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, षड्यंत्र रचने, धमकाने और एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी लिखाई। आरोप है कि निशा ने कपड़े बदलते समय छात्रा के फोटो खींच लिए थे। इसी के सहारे वह ब्लैकमेलिंग करती रही। कक्षा 11 की छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी की सहपाठी मुस्लिम किशोरी से दोस्ती थी इसलिए दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। सहेली की बहन निशा भी उससे बातचीत करती थी। तीन महीने पहले उसने प्रेमी तनवीर से फोन पर बात कराई।

कुछ दिन बाद दिलबाग से भी मिलवाया। मित्रता के बहाने तनवीर ने छात्रा को अकेले बुलाया और दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाने लगा कि किसी को बताया तो परिणाम भुगतना होगा। इसका फायदा उठाकर निशा के इशारे पर दिलबाग ने भी दुष्कर्म किया। आरोपितों के चंगुल में फंसी छात्रा विरोध भी नहीं कर सकी। रविवार दोपहर को भी वह निशा के बुलाने पर गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर तलाश किया, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। निशा ने भी सही जवाब नहीं दिया। पीड़ित के पिता के अनुसार, सोमवार रात को पुलिस से सूचना मिली कि बेटी सड़क पर बेसुध मिली है।

वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। घर ले जाकर उसे समझाया तो फफक पड़ी और घटनाक्रम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि निशा ने षड्यंत्र रचा है। किशोरी को पहले बहकावे में लिया, इसके बाद अपने प्रेमी से मित्रता का नाटक रचा। पुलिस के अनुसार, निशा का परिवार सब्जी बेचकर गुजारा करता है। संभव है कि उसने रुपयों के लालच में किशोरी को दोनों आरोपितों के हवाले कर दिया। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सभी फरार हैं।

Tags: Shahjahanpur NewsUP CRIME NEWSUP Day NewsUP Latest Newsup policeUttar Pradesh Hindi News
Previous Post

Rashifal: 20 सितंबर को सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Next Post

दबंगों ने बोला पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिसकर्मी घायल

Next Post
दबंगों ने बोला पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिसकर्मी घायल

दबंगों ने बोला पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष सहित महिला पुलिसकर्मी घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 72 घंटे की रिमांड पर सोनम, मेघालय पुलिस के सामने खोलेगी राज

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 72 घंटे की रिमांड पर सोनम, मेघालय पुलिस के सामने खोलेगी राज

June 10, 2025
उत्तराखंड पुलिस ने फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला

उत्तराखंड पुलिस ने फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला

June 10, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .