Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

उत्तराखंड पुलिस ने फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला

sampurantoday by sampurantoday
June 10, 2025
in मनोरंजन, फ़िल्मी जगत
0
उत्तराखंड पुलिस ने फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर को किया गिरफ्तार, जानिये क्या है मामला
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट पर फिल्म निर्देशक कवल शर्मा को मुंबई से गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस उसे रविवार को हल्द्वानी लेकर आई। 16 से ज्यादा फिल्मों में बतौर निर्देशक काम करने वाले कवल शर्मा को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में एक वर्ष की सजा सुनाई थी और 51 लाख का जुर्माना लगाया था। जमानत मिलने पर वह भाग गया।

हल्द्वानी के व्यापारी की बेटी तरवीन कौर चड्ढा की ओर से वर्ष 2015 में दर्ज कराए गए मुकदमे में कवल शर्मा को सजा हुई थी। दर्ज कराए गए केस के मुताबिक वर्ष 2013 में कवल शर्मा की मुलाकात तरवीन कौर से हुई। वह मॉडलिंग का काम करती थीं। कवल की उसी समय दिल्ली में फिल्म रिलीज होने वाली थी और उसे पैसे की जरूरत थी। कवल शर्मा ने तरवीन से 35 लाख रुपये उधार ले लिए। शर्त थी कि फिल्म रिलीज होने के 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ कुल 50 लाख रुपये वापस करेगा। इसके बदले उसने 50 लाख रुपये का चेक भी दे दिया।

बाद में जब चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। तब तरवीन ने कोर्ट की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराया। इसी प्रकरण में सुनवाई के बाद 17 जनवरी 2019 को एसीजेएम हल्द्वानी ने आरोपी शर्मा को एक साल का कारावास और 51.10 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई। सजा के विरुद्ध उसने जिला जज के कोर्ट में अपील की।

19 फरवरी 2019 को कवल शर्मा को जमानत मिल गई। एडीजे द्वितीय ने नौ मई 2022 को कवल शर्मा की अपील को खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। फिर भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो एसीजेएम के रीडर धर्मेंद्र लाल आर्या ने 28 जनवरी 24 को कोर्ट के आदेश पर मुंबई में रह रहे कवल शर्मा के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें जमानत या बांड पर रिहा होने के बाद न्यायालय में उपस्थित न होने और लोक सेवक के आदेश की अवहेलना में गैरहाजिर रहने की धारा लगाई गई। इसके बाद फिर गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया। पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे।

इस प्रकरण में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर कोतवाल राजेश कुमार की टीम कवल शर्मा की तलाश में मुंबई पहुंची। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि सिटी मॉल कंपाउंड रिंग रोड अंधेरी मुम्बई से सात जून को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे कोतवाली लाया गया। बता दें कि कवल शर्मा ने ‘जीते है शान से’, हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहों का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्ली आई फिल्म में बतौर निर्देशक काम किया है। आरोपी ने संजय दत्त, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र आदि अभिनेताओं के साथ काम किया है।

Previous Post

EPFO मेंबर्स चेक करें ब्याज आया या नहीं, देर से आने पर होगा नुकसान या फायदा, जानें सबकुछ

Next Post

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 72 घंटे की रिमांड पर सोनम, मेघालय पुलिस के सामने खोलेगी राज

Next Post
राजा रघुवंशी मर्डर केस: 72 घंटे की रिमांड पर सोनम, मेघालय पुलिस के सामने खोलेगी राज

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 72 घंटे की रिमांड पर सोनम, मेघालय पुलिस के सामने खोलेगी राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .