Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

हिमाचल के मंत्रियों की घोषणा 2 दिन में:विक्रमादित्य, चंद्रकुमार समेत 7 नाम फाइनल

sampurantoday by sampurantoday
December 12, 2022
in देश-दुनिया
0
हिमाचल के मंत्रियों की घोषणा 2 दिन में:विक्रमादित्य, चंद्रकुमार समेत 7 नाम फाइनल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की कैबिनेट में शामिल होने वाले 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। सुक्खू आज पदभार ग्रहण करने के बाद शाम तक अपने मंत्रियों का नाम फाइनल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) का चयन भी आज मुमकिन है। प्रदेश मंत्रिमंडल का जल्द गठन करने का संकेत मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद ही दे चुके थे।

आज नाम फाइनल करके दिल्ली जा सकते मुख्यमंत्री
मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का नाम फाइनल करने के बाद CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली जा सकते हैं। पार्टी हाईकमान से अंतिम मंजूरी लेने के बाद राज्य सरकार अगले एक-दो दिन के भीतर मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

इन नामों पर बनी सहमति औपचारिक घोषणा बाकी
सुक्खू की कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। अब इनकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। जिन विधायकों के नाम मंत्री पद के लिए आगे चल रहे हैं, उनमें सबसे पहला नाम विधायक विक्रमादित्य सिंह का हैं। प्रदेश कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम से चुनाव जीतकर आई है, ऐसे में उन्हें क्रेडिट देते हुए विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में सांसद रह चुके चंद्रकुमार भी मंत्री की दौड़ मे सबसे आगे हैं। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, जो पहले भी मंत्री रह चुके हैं, उनका नाम भी आगे चल रहा है। कुल्लू से सुंदर ठाकुर, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, सिरमौर से हर्षवर्धन सिंह चौहान का नाम तय माना जा रह है।

विस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 2 नाम चर्चित
भटियात से कुलदीप पठानिया का नाम भी मंत्री बनने की चर्चाओं में है। जनजातीय समीकरण बिठाते हुए पार्टी लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर को मंत्री बनने का मौका दे सकती है। सोलन से वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में जिला मंडी से कांग्रेस को एकमात्र सीट धर्मपुर से मिली है, इसलिए विजेता चंद्रशेखर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

शिमला में विक्रम फाइनल, रोहित-अनिरूद्ध में फंसा मामला
प्रदेश के जिन 2 जिलों से कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, उन्हीं जिलों में मंत्रियों के चयन का पेंच फंसा हुआ है। इसमें कांगड़ा और शिमला शामिल हैं। बात अगर जिला शिमला की है तो यहां से कई विधायक ऐसे हैं, जो मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। विक्रमादित्य सिंह के अलावा जुब्बल कोटखाई से विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह के बीच फंसा हुआ है।

अनिरुद्ध सिंह लगातार चौथी बार कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि रोहित ठाकुर भी कई बार विधायक बन कर आए हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वह मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। इस बार मंत्री बनने की उनकी प्रबल दावेदारी है। अब इन दोनों विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाए, यह पार्टी के लिए सोच-विचार करने वाला विषय बना हुआ है।

Previous Post

500 नए एयरक्राफ्ट खरीदने की तैयारी में एअर इंडिया:400 छोटे और 100 बड़े विमानों का ऑर्डर देगी

Next Post

ऐसे नकली नोट छापे कि पहचान पाना मुश्किल:चीन से मंगाया सिक्योरिटी थ्रेड; तेलंगाना-पंजाब से मशीन; वाराणसी में प्रिंटिंग होती थी

Next Post
ऐसे नकली नोट छापे कि पहचान पाना मुश्किल:चीन से मंगाया सिक्योरिटी थ्रेड; तेलंगाना-पंजाब से मशीन; वाराणसी में प्रिंटिंग होती थी

ऐसे नकली नोट छापे कि पहचान पाना मुश्किल:चीन से मंगाया सिक्योरिटी थ्रेड; तेलंगाना-पंजाब से मशीन; वाराणसी में प्रिंटिंग होती थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .