Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

हिंदू राष्ट्र बेसिक स्ट्रक्चर… केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने संविधान की मूल संरचना वाली किस बात का किया जिक्र

sampurantoday by sampurantoday
May 10, 2023
in देश-दुनिया
0
हिंदू राष्ट्र बेसिक स्ट्रक्चर… केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने संविधान की मूल संरचना वाली किस बात का किया जिक्र
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल (Satya Pal Singh Baghel) ने कहा कि बहुत कम सहिष्णु मुसलमान (Tolerant Muslim) हैं। यहां तक कि जो सहिष्णु दिखते हैं, वे सार्वजनिक जीवन में बने रहने और राज्यपाल और उपराष्ट्रपति बनने के लिए इसे मुखौटा के रूप में इस्तेमाल करते हैं। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सहिष्णु मुसलमानों को उंगलियों पर गिना जा सकता है। इनकी संख्या हजारों में भी नहीं है। ये भी मुखौटा (Mask) लगाकर सार्वजनिक जीवन में रहने की रणनीति है क्योंकि यह रास्ता राज्यपाल, उपराष्ट्रपति, कुलपति की ओर जाता है। हालांकि जब वे यहां से रिटायर होते हैं तो वे अपने मन की बात कहने लगते हैं। केंद्रीय विधि और न्याय राज्यमंत्री ने यह बातें आरएसएस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को कहीं। बघेल ने कहा कि लोग संविधान की मूल संरचना के बारे में बात करते हैं। इस राष्ट्र की मूल संरचना 1192 से पहले अखंड भारत हिंदू राष्ट्र की है।


केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोग संविधान की मूल संरचना के बारे में बात करते रहते हैं और यह कि छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। बघेल ने कहा कि इस राष्ट्र की मूल संरचना 1192 से पहले अखंड भारत हिंदू राष्ट्र की है। उन्होंने कहा कि मैं (राम मनोहर) लोहिया के विचारों से कभी सहमत नहीं कि गौरी और गजनवी लुटेरे थे जबकि अकबर, दारा शिकोह और रजिया सुल्तान हमारे पूर्वज थे। दिल्ली सल्तनत शरीयत के आधार पर चलती थी। यह एक कट्टर शासन था।


बघेल ने अकबर के शासनकाल का जिक्र किया और कहा कि अकबर समझ गया कि यह बहुसंख्यक हिंदुओं का देश है। वह जानता था कि वह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर अखंड भारत पर शासन नहीं कर सकता। लेकिन उसकी यह एक रणनीति थी और यह दिल से नहीं निकला। यदि अकबर वास्तव में धर्मनिरपेक्ष होता तो चित्तौड़गढ़ का नरसंहार न होता। दीन-ए-इलाही और सुलह-ए-कुल भी नवरत्नों में हिंदुओं को शामिल करने की रणनीति का हिस्सा थे। जोधाबाई से विवाह भी एक राजनीतिक विवाह था।

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी सूचना आयुक्त उदय माहुरकर द्वारा कार्यक्रम में दिए गए भाषण के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को इस्लामी कट्टरवाद से लड़ना चाहिए, लेकिन सहिष्णु मुसलमानों को साथ लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को लगता है कि वे इतने लंबे समय तक शासक रहे, तो वे प्रजा कैसे बन सकते हैं। बघेल ने कहा, समस्या का समाधान अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में निहित है। इससे एक दिन समस्या का कुछ समाधान मिल सकता है। उन्होंने कहा यदि वे मदरसे में पढ़ेंगे तो वे ऊर्दू, अरबी और फारसी पढ़ेंगे। सभी साहित्य अच्छे हैं लेकिन ऐसी पढ़ाई से वे पेश-इमाम बनेंगे और अगर वे भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान पढ़ेंगे तो वे अब्दुल कलाम बनेंगे।
Previous Post

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया समेत ये तीन शेयर बने रॉकेट

Next Post

जमीयत की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने किस बात पर कहा- यह खतरनाक रास्ता

Next Post
जमीयत की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने किस बात पर कहा- यह खतरनाक रास्ता

जमीयत की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने किस बात पर कहा- यह खतरनाक रास्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .