Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

ऐसा भारत बनाना चाहता हूं, जहां गैस सिलेंडर 500 रुपये में हो… राहुल गांधी का जनता के नाम संदेश

sampurantoday by sampurantoday
January 14, 2023
in देश-दुनिया
0
ऐसा भारत बनाना चाहता हूं, जहां गैस सिलेंडर 500 रुपये में हो… राहुल गांधी का जनता के नाम संदेश
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहां गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा न हो। दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब लोगों के पास राहुल गांधी का एक लेटर पहुंचने वाला है। राहुल ने कहा है कि कुछ ‘विभाजनकारी ताकतें’ देश की विविधता को देशवासियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन ‘नफरत की राजनीति’ ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। कांग्रेस अपने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत राहुल गांधी के संदेश के तौर पर इस पत्र को लोगों के बीच बांटेगी। कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आगे के कार्यक्रम के रूप में यह अभियान 26 जनवरी से शुरू करने वाली है। यह दो महीने तक चलेगा। जनता के नाम संदेश वाले इस पत्र में राहुल गांधी ने दावा किया, ‘आज हमारी विविधता खतरे में है… एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा को दूसरी भाषा से और एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘आज हर भारतीय ये महसूस कर रहा है कि आपसी नफरत और झगड़े हमारे देश के विकास में बाधक हैं। मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि हम सब समाज में बुराई पैदा करने वाले जाति, धर्म, क्षेत्र, और भाषा के मतभेदों से ऊपर उठेंगे। हमारी महानता ‘विविधता में एकता’ की हमारी पहचान है। मेरा आप सभी को यही संदेश है।’ उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘डरो मत! अपने दिल से डर को निकाल दो, नफरत अपने आप हमारे समाज से खत्म हो जाएगी।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘इस यात्रा ने मुझे आप सब के हक में लड़ने के लिए एक नई ताकत दी है। ये यात्रा मेरे लिए एक तपस्या थी। इस यात्रा ने मुझे सिखाया है कि हक की लड़ाई में कमजोरों की ढाल बनना है, जिनकी आवाज दवाई जा रही है, उनकी आवाज उठाना है।’

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के संदर्भ में पत्रकारों से कहा, ‘यह अभियान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार है। इस अभियान के तहत हम यात्रा का संदेश राजनीतिक भाषा में बताएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता देश के हर परिवार को राहुल गांधी जी का एक खत और मोदी सरकार की विफलताओं का ‘आरोपपत्र’ भी जनता को सौंपेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम देश के करीब ढाई लाख पंचायतों, करीब छह लाख गांवों और 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। हम हर घर तक संपर्क करने का प्रयास करेंगे।’

Previous Post

आर्मी डे पर पहली बार दिखेगा पैरा ट्रूपर्स का फ्री फॉल, ड्रोन के जरिये सामान पहुंचाने का तरीका

Next Post

5 महीने बाद FIR, चार्जशीट क्यों नहीं धर्म संसद में क्या हुआ था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

Next Post
5 महीने बाद FIR, चार्जशीट क्यों नहीं धर्म संसद में क्या हुआ था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

5 महीने बाद FIR, चार्जशीट क्यों नहीं धर्म संसद में क्या हुआ था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .