जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जनपद में पर्यटन को विकसित करने के लिए स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गणेश बाग, राम वाटिका, चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद के नए कार्यालय हेतु स्थल , रामघाट आदि स्थलों का निरीक्षण किए। जिला अधिकारी ने राहुल आर्किटेक्ट नोड अर्बन के साथ स्थलों का निरीक्षण किए। जिला अधिकारी ने कहा कि रामघाट के सुंदरीकरण की वृहद योजना तैयार किया जाए जिसमें समुचित व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने स्थलों का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्य सुनिश्चित कराने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट राहुल जादौन व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671






