Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

3 बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, पति ने तलाक लिए बिना बनाया था दूसरी पत्नी

sampurantoday by sampurantoday
April 3, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
3 बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, पति ने तलाक लिए बिना बनाया था दूसरी पत्नी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें रहीं जो फिल्मी पर्दे से लेकर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही थीं। उन्हीं में से एक रहीं जया प्रदा, जिनका 3 अप्रैल को 61वां बर्थडे है। Jaya Prada ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती से फिल्मी पर्दे पर आग लगा दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और राजनीति में आ गईं। जया प्रदा का 70 और 80 के दशक में खूब जलवा था। वह उस समय के डायरेक्टर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं। जया प्रदा की गिनती 80 के दशक की उन हीरोइनों में होती है, जो सबसे तगड़ी फीस पा रही थीं। लेकिन जया प्रदा की जितनी ज्यादा चर्चा फिल्मी करियर को लेकर रही, उससे कही ज्यादा चर्चा निजी जिंदगी की रही। जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की, जिसके कारण एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी बवाल मचा था।

श्रीकांत से प्यार और शादी का फैसला

दरअसल श्रीकांत नाहटा पहले से ही शादीशुदा थे और उनकी तीन बच्चे भी थे। लेकिन कहावत है ना कि प्यार पर किसका जोर चलता है। जया प्रदा को पता था कि श्रीकांत शादीशुदा थे। खुद श्रीकांत भी जानते थे कि उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। बावजूद इसके दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और फिर अचानक ही एक दिन शादी का फैसला कर लिया।

लव अफेयर से मच गया था बवाल

जया प्रदा और श्रीकांत नहाटा के लव अफेयर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्र्री में सनसनी मचा दी थी। हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी थी। लेकिन बवाल तब मचा जब श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जया प्रदा के साथ घर बसाने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वजह से जया प्रदा को ‘दूसरी औरत’ तक कहा जाने लगा।

बुरी तरह टूटीं जया प्रदा का सहारा बने थे श्रीकांत

जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा को एक-दूसरे से प्यार कब और कैसे हुआ था? इसकी कहानी भी दिलचस्प, लेकिन विवादित है। यह 80 के दशक में तब की बात है, जब जया प्रदा बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई थीं। उस समय वह इनकम टैक्स के राडार पर आ गईं और छापेमारी हो गई। बताया जाता है कि आईटी के चंगुल में फंसने के बाद जया प्रदा बुरी तरह टूट गई थीं। इंडस्ट्री में कोई भी ऐसा नहीं था, जो उनका सहारा बनता। यहां तक कि उनका फिल्मी करियर पर ढलान पर चलने लगा। तब प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा, जया प्रदा की मदद को आगे आए। उस मुश्किल वक्त में श्रीकांत के रूप में बड़ा सहारा पाकर जया प्रदा खुद को धन्य महसूस कर रही थीं। उसी दौरान जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा एक-दूसरे से प्यार कर बैठे।

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना की शादी

धीरे-धीरे जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा के इश्क के चर्चे फिल्मी गलियारों में फैल गए। बाद में जया प्रदा और श्रीकांत नाहटा ने शादी कर ली। हालांकि जया से शादी के लिए श्रीकांत ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। इस वजह से काफी बवाल मचा और जया प्रदा को श्रीकांत की जिंदगी में ‘दूसरी औरत’ का टैग दे दिया गया। बताया जाता है कि श्रीकांत की पहली पत्नी को भी जया प्रदा से उसके पति की दूसरी शादी से परेशानी नहीं थी और उसने कभी कुछ कहा भी नहीं।

​श्रीकांत की पत्नी को पता था जया प्रदा से अफेयर की बात

जया प्रदा ने 1986 में एक इंटरव्यू में श्रीकांत नाहटा से शादी और उनके परिवार के रिएक्शन के बारे में बताया था। जया ने ‘बॉलीवुड मेमोरीज’ से बात करते हुए कहा था कि श्रीकांत उनकी कुछ फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे थे और वह जब मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तब उन्होंने सपोर्ट किया था। जया के मुताबिक, जब मुश्किल वक्त में कोई इतना प्यार और हिम्मत देता है तो आप उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। जया प्रदा ने यह भी बताया था कि श्रीकांत का परिवार उनके अफेयर के बारे में जानता था और उन्होंने इसे कभी छुपाया नहीं।

चाहकर भी ससुराल में इसलिए नहीं रह पाईं जया प्रदा

शादी तो हो गई, लेकिन इसके बाद जया प्रदा के करियर का डाउनफॉल शुरू हो गया। शादी करने के कारण डायरेक्टर्स ने जया प्रदा को फिल्में देना बंद कर दिया। इसके अलावा वह शादी करके भी श्रीकांत के साथ उनके घर में नहीं रह सकती थीं क्योंकि वहां उनकी पहली पत्नी और तीन बच्चे रहते थे। इस कारण जया प्रदा, श्रीकांत की हमेशा ‘दूसरी पत्नी’ ही बनी रहीं।

मां नहीं बन पाईं जया प्रदा, बहन का बेटा लिया गोद

​जया प्रदा कभी मां नहीं बन सकीं और इसलिए उन्होंने बहन के बेटे को गोद ले लिया। जया के बेटे सिद्धू साउथ फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Previous Post

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, आम और जामुन के पौधे लगाए

Next Post

Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह की है दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- इसी शो में जज बनकर आना चाहता हूं

Next Post
Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह की है दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- इसी शो में जज बनकर आना चाहता हूं

Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह की है दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- इसी शो में जज बनकर आना चाहता हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .