Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सबसे लंबे समय तक जीने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जिमी कार्टर का निधन

sampurantoday by sampurantoday
December 30, 2024
in देश-दुनिया
0
सबसे लंबे समय तक जीने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जिमी कार्टर का निधन
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे. जानकारी के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 1 अक्टूबर 1924 को जन्मे कार्ट को 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था. कार्टर 1977 में आर फोर्ड को हराकर राष्ट्रपति बने थे. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के मिडिल ईस्ट से रिश्तों की नींव रखी.

पद पर रहते हुए और पद से बाहर रहते हुए भी कार्टर ने शांति और मानवीय कारणों के लिए अथक प्रयास करते हुए अपनी विरासत बनाई. उन्होंने 1978 में ऐतिहासिक कैंप डेविड समझौते की मध्यस्थता की, जिससे मध्य पूर्व में शांति के लिए एक रूपरेखा तैयार हुई और इजरायल-मिस्र के बीच शांति समझौता हुआ. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय शांति, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

कार्टर के बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन तत्काल कारण नहीं बताया. फरवरी 2023 में एक बयान में कार्टर सेंटर ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति का स्किन कैंसर के एक आक्रामक रूप मेलेनोमा के लिए इलाज किया गया था, जिसमें ट्यूमर उनके लीवर और ब्रेन तक फैल गया था. कार्टर की आखिरी तस्वीर उनके घर के बाहर परिवार और दोस्तों के साथ 1 अक्टूबर को उनके 100वें जन्मदिन पर ली गई थी.

1837 के बाद डीप साउथ से आने वाले पहले राष्ट्रपति

राष्ट्रपति के रूप में कार्टर का कार्यकाल काफी उथल-पुथल भरा रहा. उनके कार्यकाल में अमेरिका में ऊर्जा की कमी और ईरान बंधक संकट शामिल था. कार्टर 1971 से 1975 तक जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे. वह 1837 के बाद से डीप साउथ से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे, और व्हाइट हाउस में लिंडन बी. जॉनसन और बिल क्लिंटन के कार्यकाल के बीच एकमात्र डेमोक्रेट निर्वाचित राष्ट्रपति थे.

पत्नी का पिछले साल हुआ था निधन

जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर का जन्म 1 अक्टूबर, 1924 को प्लेन्स में हुआ था. उनके पिता किसान थे. उन्हें किताबें और उनका बैपटिस्ट धर्म बहुत पसंद था. अमेरिकी नौसेना अकादमी में उन्होंने परमाणु विज्ञान की पढ़ाई की और 1946 में डिस्टिंक्शन के साथ ग्रैजुएशन की. उसी वर्ष, उन्होंने रोजलिन स्मिथ से शादी की. उनकी पत्नी का निधन 19 नवंबर, 2023 को 96 वर्ष की उम्र में हुआ था. कार्टर के परिवार में उनके बच्चे जैक, चिप, जेफ और एमी के अलावा 11 पोते-पोतियां और 14 परपोते-परपोतियां हैं.

Previous Post

गाजीपुर में वर्चस्व को लेकर खूनी खेल, किन्नर की गोली मारकर हत्या, थाने पर लोगों ने किया हंगामा

Next Post

यूपी में 52 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन, नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, देखें लिस्ट

Next Post
यूपी में 52 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन, नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, देखें लिस्ट

यूपी में 52 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन, नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .