Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

काम को लेकर सुशांत का जुनून देख दंग रह गई थीं कियारा आडवाणी, सिर्फ 2 घंटे लेते थे नींद

sampurantoday by sampurantoday
January 21, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
काम को लेकर सुशांत का जुनून देख दंग रह गई थीं कियारा आडवाणी, सिर्फ 2 घंटे लेते थे नींद
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहते हैं जब कोई इंसान हमारे बीच न हो तो उसकी अच्‍छी यादें ही सहारा होती हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल से अध‍िक वक्‍त हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीता है जब सोशल मीडिया से लेकर निजी जीवन में उनके परिवार और फैंस ने उन्‍हें याद नहीं किया। आज भी सुशांत के लिए न्‍याय की गुहार लग रही है। 21 जनवरी 1986 को सुशांत पैदा हुए थे। 14 जून 2020 का वो मनहूस दिन आज भी किसी डरावने सपने की तरह कौंधता है, जब सुशांत की लाश उनके मुंबई वाले घर के बेडरूम से बरामद हुई थी। मौत कैसी हुई, यह पहेली आज भी अनसुलझी है। सीबीआई की जांच अभी भी जारी है। लेकिन इन तमाम बातों के बीच सबसे बड़ा सच यही है कि एक खुशमिजाज इंसान, एक बेहतरीन एक्‍टर और एक हद से ज्‍यादा मेहनती शख्‍स‍ियत हमारे बीच नहीं है। सुशांत से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो इस बात की तस्‍दीक करते हैं कि अगर वह आज हमारे बीच होते तो सिनेमा की दुनिया में उनका नाम पहले से कहीं अध‍िक रोशन होता। उनके को-स्‍टार्स भी इस बात को बड़े गर्व से मानते और बताते हैं कि सुशांत अपने काम को लेकर कितने संजीदा थे। सुशांत के बारे में एक ऐसा ही किस्‍सा कियारा आडवाणी ने शेयर किया था। वह सुशांत के साथ ‘एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में नजर आई थीं। कियारा ने बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ दो घंटे सोते थे।

साल 2016 में रिलीज ‘एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ Sushant Singh Rajput के करियर सबसे बेहतरीन‍ फिल्‍मों में से है। Kiara Advani ने एक बार एक इंटरव्‍यू में खुलासा किया था कि दिवंगत एक्‍टर किस तरह ‘Insomniac’ यानी अनिंद्रा के शिकार थे। कियारा बताती हैं कि उन्‍हें यह बात बड़ी ‘अजीब’ लगती थी कि हमेशा एक्‍ट‍िव दिखते थे। कियारा कहती हैं कि उन्‍होंने सुशांत को सेट पर कभी थके हुए नहीं देखा था। जाहिर है यह एक्‍ट‍िंग और सिनेमा को लेकर सुशांत का प्‍यार और लगाव ही था, जो उन्‍हें हमेशा एक्‍ट‍िव रखता था।

कियारा ने इंटरव्‍यू में किया था सुशांत को लेकर खुलासा

कियारा आडवाणी ने फिल्‍म MS Dhoni: The Untold Story में सुशांत की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्‍म की रिलीज के दौरान ही यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीरबाइसेप्स के चैनल पर नजर आई थीं। कियारा ने इसी इंटरव्‍यू में खुलासा किया कि कैसे सुशांत ने उन्‍हें बताया कि मानव शरीर को केवल दो घंटे की नींद की आवश्यकता होती है और वह उसी सिद्धांत का पालन करते थे। कियारा ने कहा, ‘सुशांत हमेशा काम में एक्‍ट‍िव रहते थे और इसे वह ‘फैसिनेटिंग’ कहते थे।

सुशांत ने कियारा को समझाया था गहरी नींद का मतलब

कियारा कहती हैं, ‘वह अनिद्रा का शिकार था, क्योंकि मुझे याद है कि उसने मुझे यह बताया कि इंसान के शरीर को केवल दो घंटे नींद की जरूरत है। फिर भी जब आप आठ घंटे या सात घंटे सोते हैं तो उसमें से केवल दो घंटे का सही मायने में आपका दिमाग सो रहा होता है, बाकी समय आप बस बेहोशी या सोते हुए दिखते हैं, क्‍योंकि आपका दिमाग उसके बाद एक्‍ट‍िव रहता है।

सुशांत को एक्‍ट‍िव देखकर दंग रह गई थीं कियारा

कियारा बताती हैं, ‘उन्होंने कहा कि उन्‍हें बस दो घंटे की नींद की जरूरत होती है।’ कियारा आगे कहती हैं, ‘सच कहूं तो मुझे लगा कि यह बहुत अजीब है और वह ऐसा कैसे कर लेते हैं। जबकि वह अगले दिन भी एक्‍ट‍िव भी रहते हैं। वह कभी सेट पर थके हुए नहीं दिखते थे। उन्‍होंने खुद को ऐसा ही बना लिया था और यह बहुत ही जबरदस्‍त था।’

सुशांत केस में सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट का इंतजार

सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी यानी जयंती पर आज भी हर किसी को इंतजार है सीबीआई की क्‍लोजर रिपोर्ट का। हालांकि, कुछ महीने पहले ही एक आरटीआई के जवाब में सीबीआई ने कहा था कि वह अभी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

बहन प्रियंका ने किया इमोशनल पोस्‍ट

बहरहाल, सुशांत की जयंती पर अपने भाई को याद करते हुए उनकी बहन प्रियंका सिंह ने एक इमोशनल पोस्‍ट किया है। प्रियंका ने इसके साथ ही एक्‍टर के फैंस से अपील की है कि वह उनके भाई को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखें। कुछ दिनों पहले भी प्रियंका सिंह ने अपनी शादी के दिन एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें सुशांत को लेकर वह भावुक हो गई थीं।

Previous Post

आज से शुरू हो रहीं अथिया-KL राहुल की शादी की रस्में, ब्याह में आएंगे सिर्फ ये 100 मेहमान!

Next Post

तुनिषा की मौत के बाद ‘अली बाबा’ के सेट पर कैसे थे हालात? सायंतनी ने सुनाई दर्दनाक पल की कहानी

Next Post
तुनिषा की मौत के बाद ‘अली बाबा’ के सेट पर कैसे थे हालात? सायंतनी ने सुनाई दर्दनाक पल की कहानी

तुनिषा की मौत के बाद 'अली बाबा' के सेट पर कैसे थे हालात? सायंतनी ने सुनाई दर्दनाक पल की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .