Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जान लीजिए वह पांच चीजें जो सबसे ज्यादा मंगाते हैं विदेशों से

sampurantoday by sampurantoday
April 14, 2023
in व्यापार
0
जान लीजिए वह पांच चीजें जो सबसे ज्यादा मंगाते हैं विदेशों से
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार ने कल ही विदेश व्यापार (Foreign Trade) के आंकड़े घोषित किए हैं। साल 2022-23 के दौरान देश से रिकार्ड 447 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है। यह एक साल पहले के मुकाबले छह फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। लेकिन, इसी अवधि के दौरान देश के आयात में 16.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल अपने यहां कुल 714 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात हुआ है। आपको पता है कि हम किन पांच वस्तुओं का सबसे ज्यादा आयात करते हैं? आपको हम इसी की जानकारी दे रहे हैं।

सबसे ज्यादा आता है पेट्रोलियम पदार्थ

अपने यहां पेट्रोलियम पदार्थों की तो खपत खूब है, लेकिन यहां उस हिसाब से प्रोडक्शन नहीं होता है। अपने यहां पेट्रोलियम पदार्थों की जितनी खपत होती है, उसमें से करीब 70 फीसदी हिस्सा विदेशों से मंगाना पड़ता है। साल 2022-23 के दौरान अपने यहां कुल 209 अरब डॉलर का क्रूड आयल तथा अन्य पेट्रोलियम पदार्थों का आयात करना पड़ा। यह एक साल पहले के मुकाबले 29.52 फीसदी की बढ़ोतरी है। साल 2021-22 के दौरान हमने कुल 161 अरब डॉलर का पेट्रोलियम पदार्थ मंगाया था।

कोयले का जबरदस्त बढ़ा आयात

पिछले साल अपने यहां कोयले का आयात जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। हमने एक साल पहले के मुकाबले इस साल 56.80 फीसदी ज्यादा कोयला इंपोर्ट किया है। साल 2022-23 के दौरान हमने कुल 49 अरब डॉलर का कोयला विदेशों से मंगाया जबकि इससे एक साल पहले हमने 31 अरब डॉलर का कोयला विदेशों से मंगाया था। इसमें बिजली घर का कोयला और लोहा गलाने वाला कोयला मतलब कि कोक भी शामिल है।

सोने का भी खूब हुआ आयात

भारतीयों का सोने से प्रेम किसी से छुपा नहीं है। हम खूब सोना खरीदते हैं। चाहे उसका कोई सार्थक उपयोग हो या नहीं हो। अब पिछले साल का का ही आंकड़ा देखिए। साल 2022-23 के दौरान हमने 35 अबर डॉलर का सोना आयात कर लिया। हालांकि साल 2021-22 से मुकाबला करें तो आलोच्य अवधि में हमने 24.15 फीसदी कम सोना मंगाया। उस साल तो हमने 46 अरब डॉलर का सिर्फ सोना ही मंगाया था।

केमिकल्स का बढ़ रहा है आयात

औद्योगिक गतिविधियां (Industrial Activities) तेज करने के लिए हमें आर्गेनिक एवं इनआर्गेनिक केमिकल्स (Inorganic Chemical) का खूब इंपोर्ट करना पड़ता है। पिछले साल (2022-23) हमने कुल 33 अरब डॉलर के आर्गेनिक एंड इनआर्गेनिक केमिकल्स का इंपोर्ट किया। यह एक साल पहले के मुकाबले 10.45 फीसदी की बढ़ोतरी है। साल 2021-22 के दौरान हमने कुल 30 अरब डॉलर का केमिकल पदार्थ मंगाया था।

हीरा-मोती भी खूब मंगा रहे हैं

हम भारतीय हीरा और मोती का भी खूब आयात करते हैं। साल 2022-23 के दौरान हमने 30 अरब डॉलर का मोती तथा प्रीसस और सेमी प्रीसस स्टोन मंगाया। यह एक साल पहले के मुकाबले करीब एक फीसदी कम है क्योंकि एक साल पहले हमने 31 अरब डॉलर का हीरा-मोती मंगाया था। इस कमोडिटी का आयात हमें पिंच नहीं करता है। क्योंकि हम बिना कट किया हुआ और बिना पॉलिश किया हुआ हीरा बाहर से मंगाते हैं। उसकी कटिंग और पॉलिशिंग कर इसे दुनिया भर के बाजारों में बेच देते हैं। इससे हमें काफी फायदा होता है। साथ ही लाखों लोगों को रोजगार भी मिलता है।

Previous Post

शुरू हो गई है अमेजन की ब्लॉकबस्टर सेल, इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से मिलेगा भारी डिस्काउंट

Next Post

भारत में चीनी कंपनी बनाएगी ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन, एप्पल ने भी पकड़ी रफ्तार

Next Post
भारत में चीनी कंपनी बनाएगी ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन, एप्पल ने भी पकड़ी रफ्तार

भारत में चीनी कंपनी बनाएगी 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन, एप्पल ने भी पकड़ी रफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .