Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जानलेवा एक्सीडेंट, पैर काटने की नौबत और 23 ऑपरेशन… मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं Vikram का हौसला, ऐसी है कहानी

sampurantoday by sampurantoday
April 17, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
जानलेवा एक्सीडेंट, पैर काटने की नौबत और 23 ऑपरेशन… मुश्किलें भी नहीं तोड़ पाईं Vikram का हौसला, ऐसी है कहानी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जब भी एक्टर विक्रम का नाम जुबां पर आता है, तो जेहन में वह कभी ‘लिंगेसन’ बनकर सामने आते हैं, तो कभी ‘अपिरिचित’ के रैंमो और अमी। उस फिल्म में विक्रम ने एक ऐसा किरदार निभाया था जो मल्टिपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर का शिकार है। इस किरदार में विक्रम ने हर किसी को हैरत में डाल दिया था। वैसे भी विक्रम हर किरदार में इस कदर घुस जाते हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। तीन दशक से भी लंबे वक्त से विक्रम फिल्मों में काम कर रहे हैं। आज विक्रम तमिल सिनेमा के सुपरस्टार माने जाते हैं। लेकिन कभी ऐसा भी वक्त था जब उन्होंने लगभग एक दशक तक लगातार फ्लॉप फिल्में दीं। जानलेवा एक्सीडेंट हुआ, जिसने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। लेकिन विक्रम ने हिम्मत नहीं हारी।


जो भी लोग Vikram को करीब से जानते हैं, उन्हें पता है कि विक्रम ने क्या कुछ सहा है। मुश्किलों के कितने तूफान झेले हैं और दुख के कितने थपेड़े सहे हैं। उनकी जर्नी लाखों उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो छोटी सी परेशानी से ही निराश हो जाते हैं और कई बार सुसाइड जैसा कदम भी उठा लेते हैं। ‘मंडे मोटिवेशन’ सीरीज हम आपको Chiyaan Vikram की यही कहानी बताने जा रहे हैं। विक्रम का 17 अप्रैल को 57वां बर्थडे भी है। पहले तो जानिए कि कैनेडी जॉन विक्टर कैसे विक्रम बना और फिल्मों में आया?

‘कैनेडी जॉन विक्टर’ ऐसे बना ‘विक्रम’

विक्रम का जन्म 17 अप्रैल 1966 को हुआ था। उनका असली नाम कैनेडी जॉन विक्टर है। विक्रम के पिता के नाम जॉन विक्टर था और वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करते थे। फिल्मों में हीरो बनने के लिए विक्रम के पिता घर से भाग गए थे। चूंकि एक्टिंग में कोई खास ट्रेनिंग नहीं थी और न ही कभी थिएटर किया था, इसलिए विक्रम के पिता जॉन विक्टर कभी फिल्मों में सफल नहीं हो पाए। उसी से सीख लेते हुए कैनेडी जॉन विक्टर ने थिएटर किया और एक्टिंग के गुर सीखकर ही फिल्मों में जाने का फैसला किया। विक्रम ने क्लासिकल के साथ-साथ सिनेमा की अलग-अलग डांस फॉर्म्स की भी ट्रेनिंग ली।

इसलिए बदला नाम

इसके बाद विक्रम ने नाम बदलने का फैसला किया। विक्रम ने एक बार बताया था कि उन्हें अपना नाम कैनेडी जॉन विक्टर काफी विदेशी लगता था। उन्हें पता था कि इस नाम से वह फिल्मों में न तो करियर बना पाएंगे और न ही जनता उनसे कनेक्ट कर पाएगी। इसलिए वह कैनेडी जॉन विक्टर से विक्रम बन गए। बाद में विक्रम ने फिल्मों में एंट्रा की। लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही विक्रम के साथ बहुत बड़ी ट्रैजेडी हुई, जिसके कारण उनका हीरो बनने का सपना तबाह होते-होते रह गया।

जानलेवा एक्सीडेंट, 3 साल बिस्तर पर गुजरे

विक्रम एक जानलेवा एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसने उनकी जिंदगी ही बर्बाद कर दी थी। यह तब की बात जब विक्रम ने आईआईटी मद्रास में एक इंटर कॉलेज फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का खिताब जीता था। विक्रम को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। मात्र 12 साल की उम्र में विक्रम ने फैसला कर लिया था कि उन्हें एक्टर ही बनना है। जब वह स्कूल में थे तो उन्होंने एक म्यूजिकल ‘स्टीम बोट’ में एक कॉटन बीनने वाली गुलाम लड़की का किरदार निभाया था। इस रोल में विक्रम का कोई डायलॉग नहीं था। खूब तारीफ हुई और इसी तारीफ ने विक्रम का हौसला बढ़ा दिया। जब विक्रम कॉलेज में पहुंचे तो छा गए। पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग से भी दिल जीत लिया।

कॉलेज में किए गए एक नाटक के लिए विक्रम को लोगों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी। लेकिन जब वह अवॉर्ड लेकर बाइक पर घर लौट रहे थे तो उनका खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। उनका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि जान बचानी है तो पैर काटना पड़ेगा। लेकिन विक्रम और उनकी मां ने मना कर दिया।

खाल-मांस सब कुचला, हड्डियां चूर, हुए 23 ऑपरेशन

विक्रम का मुश्किलों भरा दौर शुरू हो चुका था, पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पैर को बचा पाने के लिए बमुश्किल 2 फीसदी चांस बचे थे। हड्डियां टूट चुकी थीं। टांग की हालत एकदम खराब थी। लग ही नहीं रहा था कि ठीक हो पाएगी। मांस से लेकर खाल तक सब खराब हो चुका था। जब विक्रम ने पैर कटवाने से मना कर दिया तो डॉक्टरों ने उनकी करीब 23 सर्जरी कीं। तीन साल तक विक्रम का एक के बाद एक ऑपरेशन किया जाता रहा। तीन साल तक विक्रम बिस्तर पर ही टिके रहे। आखिरकार मेहनत रंग लाई और विक्रम का पैर ठीक हो गया। इसके बाद करीब एक साल तक विक्रम क्रेच के सहारे चलते थे। लेकिन इसके बाद भी परेशानियां खत्म नहीं हुईं। कभी विक्रम को पैर में इंफेक्शन हो जाता तो कभी कोई और परेशानी। इस तरह विक्रम के अस्पताल में चक्कर लगते ही रहे।

1990 में बने हीरो, 9 साल तक फ्लॉप फिल्में

विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक्टर बनना चाहते थे और इसी दृढ निश्चय ने उनकी हिम्मत बनाए रखी। जब वह ठीक हो गए तो फिर फिल्मी दुनिया में कदम रखे। विक्रम को फिल्मों में एक्टिंग का पहला मौका 1990 में मिला। तब डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में लीड रोल के लिए अप्रोच किया। विक्रम ने 1990 में छोटे बजट की फिल्म En Kadhal Kanmani से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, पर सफलता नहीं मिली। शुरू के 9 साल विक्रम की फिल्में फ्लॉप होती रहीं। हर फ्लॉप के साथ निराशा होती थी, पर विक्रम ने खुद को टूटने नहीं दिया। आज आलम यह है कि विक्रम के साथ साउथ तो क्या बॉलीवुड में भी हर कोई काम करने को बेताब रहता है। आज चियान विक्रम तमिल सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार्स में शुमार हैं।

PS 2 और Thangalaan में दिखेंगे विक्रम

विक्रम जल्द ही मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में विक्रम के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्ति, जायम रवि और तृषा कृष्णन समेत कई एक्टर्स हैं। इसके अलावा विक्रम Thangalaan नाम की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें विक्रम के घातक रोल और ट्रांसफॉर्मेशन की खूब चर्चा है। फिल्म की कहानी केजीएफ यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स में काम करने वाले मजदूरों की जिंदगी पर आधारित है।
Previous Post

विदेश में छाई देवरानी-जेठानी की जोड़ी, प्रियंका चोपड़ा-सोफी टर्नर की खूबसूरती के दीवाने हुए लोग

Next Post

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, बने Coachella में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर तो झूमीं करीना और आलिया

Next Post
दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, बने Coachella में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर तो झूमीं करीना और आलिया

दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, बने Coachella में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर तो झूमीं करीना और आलिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .