Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

लाइट पेग तो दवा है! इस गफलत में मत रहिए, कैंसर हो सकता है….एक बूंद शराब भी खतरनाक

sampurantoday by sampurantoday
January 23, 2023
in देश-दुनिया
0
लाइट पेग तो दवा है! इस गफलत में मत रहिए, कैंसर हो सकता है….एक बूंद शराब भी खतरनाक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपने देश में आपने कई लोगों के मुंह से यह कहते सुना होगा, ‘लाइट-लाइट लो, दवा है’। नहीं समझें? पीने के शौकीन कुछ ऐसी ही बात करते मिल जाएंगे। ‘अरे कुछ नहीं होता, ज्यादा नहीं पीना चाहिए कि नाली में गिर जाओ, थोड़ा छोटा पेग बनाओ, वो एक दवा है…।’ क्या सच में दवा है? अगर आपके दिमाग में कुछ ऐसी बात पहले से है तो उसे निकाल दीजिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आगाह किया है कि एक पेग या दो या एक ग्लास वाइन भी सेहत के लिए अच्छी नहीं है। मदिरा के शौकीनों के लिए यह बैड न्यूज हो सकती है लेकिन जान से बढ़कर भी तो कुछ नहीं है। आम धारणा है कि कम मात्रा में अगर लिकर पीजिए तो कोई नुकसान नहीं है। जी नहीं, राजधानी दिल्ली के कई कार्डियोलॉजिस्ट और कैंसर का इलाज करने वाले एक्सपर्ट डॉक्टरों का साफ कहना है कि WHO ने बिल्कुल सही कहा है। शराब शरीर के लिए ठीक नहीं है।

डॉक्टरों का कहना है कि कार्डियो प्रोटेक्शन में शराब की थेरपी जैसी कोई भूमिका नहीं है, यहां तक कि कम मात्रा में भी यह हमारे शरीर को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। डॉक्टर कैंसर का भी इशारा कर रहे हैं। हमारे सहयोगी अखबार TOI को एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट अंबुज रॉय ने बताया कि हमें यह समझना होगा कि कई स्टडीज में सामने आया है कि पश्चिमी देशों से बिल्कुल उलट भारतीयों या दक्षिण एशियाई लोगों के लिए शराब का सेवन हर तरह से नुकसानदायक होता है। इससे हार्ट को कोई फायदा नहीं होता है। एक स्टडी में अंबुज भी शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शराब पीने से कैंसर का जोखिम होता है, जो अब साबित भी हो चुका है। एक्सपर्ट ने कहा कि ऐसे में हमारे पास स्वास्थ्य के लिहाज से शराब पीने की कोई वजह नहीं है।

पीना कोई दवा नहीं है

धर्मशिला नारायण सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. आनंद कुमार पंढेर ने कहा कि यह कहना गलत है कि शराब की कम मात्रा लेना सेफ है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई एल्कोहल नहीं पीता है तो पीने के लिए थेरपी के तौर पर सलाह नहीं दी जाती है। हालांकि अगर कोई पीता है तो उससे कम से कम मात्रा तक खुद को सीमित करने के लिए कहा जाता है।’ आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि लोग फिल्में देखकर या पार्टी में झूठी शान के चक्कर में शराब पीना या सिगरेट पीना शुरू करते हैं। आजकल कॉलेज लाइफ में ही बच्चों में यह चस्का बढ़ता जा रहा है, जो खतरनाक है।

पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ेगा और…

फोर्टिस रिसर्च इंस्टिट्यूट गुरुग्राम के कार्डियो सर्जरी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. यू. धीर ने कहा कि एल्कोहल निश्चित रूप से नुकसानदेह है। उन्होंने बताया कि शराब अवसाद देने वाली चीज है और यह हमारे मसल्स को कमजोर करती है, जिसमें हार्ट भी शामिल है। उन्होंने समझाया कि एल्कोहल की कम मात्रा भी ब्लड प्रेशर बढ़ाती है और ज्यादा बीपी से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, आगे चलकर ब्लॉकेज या अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

शराब कैंसर की नंबर 1 वजह

मैक्स कैंसर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ. हरित चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रेस्ट, लिवर, कोलन, ओरल समेत कई प्रकार के कैंसर का शराब पीने से सीधा संबंध है। यह साबित हो चुका है कि एल्कोहल पीने से हालात खराब होते जाते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक कैंसर का मामला है तो शराब पीने की कोई सुरक्षित मात्रा नहीं है और कम मात्रा भी शरीर को डैमेज करती है।

फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के मेडिकल आन्कोलॉजी के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अंकुर बहल ने स्पष्ट रूप से कहा कि शराब की एक बूंद भी शरीर के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ बताया है कि शराब कैंसर की नंबर 1 वजह है, मतलब यह ऐसी चीज है जो शरीर में कई तरह के कैंसर की वजह बन सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे स्मोकिंग से सीधे फेफड़े का कैंसर हो सकता है, इसी तरह कई ऐसी चीजें हैं जो आगे चलकर शरीर में कैंसर की वजह बन सकती हैं।


Previous Post

कुछ लोग BBC को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मानते हैं… PM मोदी पर डॉक्यूमेंट्री से भड़के कानून मंत्री

Next Post

जेईई में पहली बार 30% महिलाएं, जनरल कैंडिडेट्स घटे… EWS और OBC में इजाफा

Next Post
जेईई में पहली बार 30% महिलाएं, जनरल कैंडिडेट्स घटे… EWS और OBC में इजाफा

जेईई में पहली बार 30% महिलाएं, जनरल कैंडिडेट्स घटे... EWS और OBC में इजाफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .