Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मैथ्यू वेड को है श्रीलंका से बड़े उलटफेर की उम्मीद, जानें मैच के बाद क्या बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

sampurantoday by sampurantoday
November 5, 2022
in खेल
0
टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के छक्कों का सूखा जारी, 2007 में खेला था पहला टूर्नामेंट
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान मैथ्यू वेड ने कहा कि टी20 विश्व कप में लचर शुरुआत के कारण आज सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को होने वाले मैच पर टिकी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को चार रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखी हैं। अभी वह अंकतालिका में न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड अभी तीसरे स्थान पर है और शनिवार को श्रीलंका पर जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर इस मैच में श्रीलंका जीत दर्ज करता है तो फिर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

वेड ने मैच के बाद कहा,”हम आज रात यहां रुके रहेंगे और कल का मैच देखेंगे। हमें उलटफेर की उम्मीद है। हमने खुद को इस स्थिति में रखा है। हमने इस टूर्नामेंट में लचर शुरुआत की और उम्मीद है कि हमें उसका खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा।”

राशिद खान ने मैच के अंतिम क्षणों में 23 गेंदों पर नाबाद 48 रन की धुआंधार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पेशानी पर बल ला दिए थे। अफगानिस्तान को अंतिम ओवर में 22 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में राशिद ने दो चौके और एक छक्का लगाया।

वेड ने कहा, ”हमने स्टोइनिस को आखिरी ओवर दिया। किसी ऑलराउंडर को आखिरी ओवर देना मुश्किल फैसला था। मैंने आईपीएल में उसे ऐसा करते हुए देखा था लेकिन किसी भी पल पर मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था।”

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने बीच के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट गंवाने को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा,”यह वास्तव में क्रिकेट का अच्छा मैच था। उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आखिरी ओवरों में फारुकी ने अच्छी गेंदबाजी की। हमने जिस तरह से पावर प्ले में शुरुआत की थी वह शानदार थी लेकिन हमने चार विकेट गंवा दिए जिससे बीच के ओवरों में हम पर दबाव बन गया था।”

मैन ऑफ द मैच ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि राशिद ने आखिरी ओवरों में उनकी चिंता बढ़ा दी थी। उन्होंने कहा,” अफगानिस्तान ने वास्तव में अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हम उन्हें दबाव में लाने में सफल रहे थे लेकिन अंतिम क्षणों की तूफानी बल्लेबाजी से हम एक समय तनाव में आ गए थे।”

Previous Post

टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के छक्कों का सूखा जारी, 2007 में खेला था पहला टूर्नामेंट

Next Post

34 के हुए ‘किंग’ विराट कोहली, जानिए कैसा रहा ‘चीकू’ से ‘GOAT’ बनने तक का सफर

Next Post
टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक के छक्कों का सूखा जारी, 2007 में खेला था पहला टूर्नामेंट

34 के हुए 'किंग' विराट कोहली, जानिए कैसा रहा 'चीकू' से 'GOAT' बनने तक का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .