Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

बुजुर्ग की मौत पर अर्थी से लिपटकर रोया बंदर, अंतिम संस्कार तक साथ गया

sampurantoday by sampurantoday
October 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बुजुर्ग की मौत पर अर्थी से लिपटकर रोया बंदर, अंतिम संस्कार तक साथ गया
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बुजुर्ग की बीमारी के चलते मौत हो गई. इसके बाद जब बुजुर्ग के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाने की तैयारी में थे, तभी एक बंदर वहां आ गया और लाश के पास जाकर बैठ गया. इस दौरान बंदर की आंखों में आंसू थे. लोगों को रोता देख वह जमीन पर लेट गया. इसके बाद श्मशान घाट तक गया और अंतिम संस्कार के बाद लोगों के साथ वापस लौटा. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह मामला अमरोहा की जोया नगर पंचायत इलाके में जाटव कॉलोनी का है. यहां रहने वाले राम कुंवर सिंह एक बंदर को रोटी खिलाते थे. बंदर अक्सर राम कुंवर सिंह के पास आकर बैठ जाता था और उनके साथ खेलता रहता था. ये सिलसिला कुछ दिनों से चल ही रहा था कि अचानक राम कुंवर सिंह का निधन हो गया.

वीडियो अमरोहा का है.
बंदर को पिछले काफी समय से खाना देने वाले की मृत्यु हो गई.. व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी अर्थी पर लिपटकर बंदर खूब रोया और 35 किलोमीटर अर्थी पर बैठकर गंगा घाट भी गया और उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ..
लेकिन इंसान कितना हैवान है कि मां बाप को वृद्धा आश्रम… pic.twitter.com/NJkkBE11vr

— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) October 12, 2023

लाश के पास पहुंचा, चेहरे से कपड़ा हटाकर गले लग गया

बुधवार को जब बंदर राम कुंवर सिंह के घर पहुंचा तो देखा कि घर के लोग रो रहे हैं. इस दौरान बंदर राम कुंवर सिंह की लाश के पास पहुंचा और चेहरे से कपड़ा हटाकर देखा. इसके बाद बंदर ने राम कुंवर के गले लग गया और वहीं बैठ गया. इस दौरान जब लोग राम कुंवर सिंह के शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा तिगरी धाम ले जाने लगे तो बंदर भी साथ चल दिया.

अंतिम संस्कार के बाद बुजुर्ग के परिजनों के साथ लौट आया बंदर

बंदर बुजुर्ग के शव से लिपटकर वाहन पर सवार हो गया और सभी के साथ श्मशान पहुंच गया. इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. सभी लोगों के साथ बंदर ने भी गंगा स्नान किया. अंतिम संस्कार के बाद बंदर भी बुजुर्ग के परिजनों के साथ वापस लौट आया. इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे मामले की वीडियो बना लिया. बुजुर्ग की लाश से बंदर के लिपटकर रोने और अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने तक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Tags: monkey crying near old man dead bodyMonkey Crying Video ViralUP Amroha Monkey videoUP Latest NewsUP Monkey crying Video
Previous Post

ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती बोली- ‘फेंका गया तेजाब, पुलिस बाथरूम क्लीनर बता रही’

Next Post

49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में आया हैरान कर देने वाला फैसला, 80 साल के आरोपी बुजुर्ग को मिली उम्रकैद की सजा

Next Post
49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में आया हैरान कर देने वाला फैसला, 80 साल के आरोपी बुजुर्ग को मिली उम्रकैद की सजा

49 वर्ष पुराने हत्या के मामले में आया हैरान कर देने वाला फैसला, 80 साल के आरोपी बुजुर्ग को मिली उम्रकैद की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .