Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सास ने दी बहू की सुपारी: बेटे संग रिश्ते से नाखुश थी गीता मां, महिला समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

sampurantoday by sampurantoday
September 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सास ने दी बहू की सुपारी: बेटे संग रिश्ते से नाखुश थी गीता मां, महिला समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने दो शूटर हायर कर अपनी बहू की हत्या करवा दी. पुलिस ने जब हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, तब इस बात का खुलासा हुआ. पुलिस ने हत्या के आरोपियों के साथ मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सास ने बहू की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी.

दरअसल, मूलरूप से बिहार की रहने वाली 27 वर्षीय सोनी ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में अपने पति के साथ रहती थी. सोनी ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी. 5 सितंबर की दोपहर दो बाइक सवार बदमाश सोनी के घर पहुंचे और घर में घुसकर सोनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इसमें सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.

महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस को जब सोनी की दो शादियों के बारे में पता चला तो इसे प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला समझकर जांच शुरू कर दी. टेक्निकल सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को किसी तरह ट्रेस कर पकड़ लिया और पूछताछ की. आरोपियों की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई.

आरोपियों से पूछताछ में खुला पूरा मामला

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या की जिस थ्योरी के तहत जांच कर रही थी, वो धरी की धरी रह गई. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये घटना प्रेम-प्रसंग में नहीं, बल्कि मृतक महिला की सास से मिली सुपारी के तहत हत्या की थी. बहू की हत्या के लिए सास ने एक लाख रुपये में दो शार्प शूटर को हायर किया था. आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक महिला की सास गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया.

सास ने पुलिस को बताई बहू की हत्या कराने की वजह

पूछताछ में मृतक महिला की सास गीता ने बताया ने कि उसका उसका बेटा शादी के बाद परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था. वहीं बहू सोनी भी सेवा नहीं करती थी, साथ ही शादी के बाद बेटे ने आर्थिक मदद करना भी बंद कर दिया था. वैसे भी सोनी ने दूसरी शादी थी. इस वजह से आरोपी सास बहू सोनी को पसंद नहीं कर रही थी. इसलिए उसने दो शूटरों को हायर कर बहू की हत्या करवा दी.

आरोपी ने पुलिस की गन छीनकर भागने का किया प्रयास

पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्या को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या के आरोपी सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद उसने पिस्टल दुरियाई गिरधरपुर रोड पर बम्बा पुलिया के पास झाड़ियों में छिपा दी थी.

इसके बाद पुलिस सचिन को लेकर हथियार की बरामदगी में उस जगह पर पहुंची. इस दौरान आरोपी सचिन पुलिस की बंदूक छीनकर भागने का प्रयास करने लगा, तभी पुलिस और सचिन के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें पुलिस की गोली से सचिन घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना को लेकर क्या बोलीं डीसीपी सेंट्रल?

वही डीसीपी सेंट्रल नोएडा सुनीति सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला में हुई महिला के हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से आलाकत्ल की बरामदगी के लिए पुलिस गई थी, तभी वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा. इस दौरान हुई मुठभेड़ में सचिन नाम का बदमाश घायल हुआ है.

डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला की सास ने उन्हें महिला की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. महिला की उसकी सास से नहीं बनती थी. शादी के बाद बेटा परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था. फाइनेंशियल मदद भी नहीं कर रहा था. इसी वजह से सास ने बहू की हत्या के लिए सुपारी दी थी. फिलहाल दोनो आरोपियों के साथ मृतक महिला की सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है

Tags: latest up newsmathura up newsMurderous Mother in LawNoida newsNoida News in Hindi
Previous Post

HIIV पीडित ने बीमारी छिपाकर की शादी; पत्नी को भी लगा एडस का रोग, हालत बिगड़ने पर छोड़ा

Next Post

IND vs PAK मैच के रिजर्व-डे पर काटा बवाल, फिर 30 मिनट में क्यों पलटे? क्रिकेट बोर्ड के यू-टर्न से सब हैरान

Next Post
IND vs PAK मैच के रिजर्व-डे पर काटा बवाल, फिर 30 मिनट में क्यों पलटे? क्रिकेट बोर्ड के यू-टर्न से सब हैरान

IND vs PAK मैच के रिजर्व-डे पर काटा बवाल, फिर 30 मिनट में क्यों पलटे? क्रिकेट बोर्ड के यू-टर्न से सब हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .