Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Makeup का सामान चोरी करती है सास, सज-धजकर घर में ही घूमती है और… बोली बहू

sampurantoday by sampurantoday
January 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Makeup का सामान चोरी करती है सास, सज-धजकर घर में ही घूमती है और… बोली बहू
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मेकअप का सामान इस्तेमाल करने की वजह से सास और बहु के बीच झगड़ा हो गया. बहू का आरोप है कि सास अक्सर उसका मेकअप लगाती है और घर में सज धजकर घूमती है. साथ ही पति भी शराब पीकर मार-पीट करते हैं. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दोनों परिवारों की काउंसलिंग करानी पड़ी लेकिन कोई हल नहीं निकला है. बहुओं ने घर वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है.

करीब 8 महीने पहले ही दो सगी बहनों की शादी फतेहाबाद के थाना क्षेत्र में एक ही घर के दो भाइयों से हुई थी. इसमें छोटा भाई जूता फैक्ट्री में काम करता है, जबकि बड़ा भाई टाइल्स लगाने का काम करता है. शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ नॉर्मल चला लेकिन कुछ ही दिनों बाद घर में ऐसे क्लेश ने जन्म ले लिया, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है.

क्या था विवाद ? दोनों बहनों ने आरोप लगाया है कि पति हमेशा शराब पीकर घर आते हैं. कुछ पूछने पर उनके साथ मार-पीट करते हैं लेकिन इससे भी बड़ी समस्या तब खड़ी हो गई जब सास ने भी परेशान करना शुरू कर दिया. बड़ी बहू ने आरोप लगाया है कि उनकी सास श्रृंगारदानी में रखा मेकअप का सामान चुरा लेती है. सास वही मेकअप का सामान घर में लगाकर सज धज कर घूमती है. इसे देखकर बहू ने सास को टोका और कहा कि यह मेकअप का सामान काफी महंगा है, जिसे बाहर जाने पर इस्तेमाल किया जाता है, न कि घर पर रहकर. फिर क्या था, जैसे ही बहू ने टोका-टाकी शुरू की सास इससे नाराज हो गई. इसके बाद घर में विवाद शुरू हो गया. सास ने बहू को एक की चार सुनाने के बाद अपने बेटे से इसकी शिकायत कर दी.

पति ने भी मां की ही बात पर विश्वास किया और ये विवाद बढ़ता चला गया, इस दौरान मां-बेटे ने मिलकर दोनों बहनों को मारपीट कर करीब दो महीने पहले ही घर से बाहर निकाल दिया था. दोनों बहनें तभी से अपने मायके में रह रही हैं.

मामला पहुंचा पुलिस थाने पूरा मामला आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में पहुंचा, जहां पुलिस की ओर से दोनों परिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए रेफर किया गया. रविवार 28 जनवरी को दोनों परिवार की काउंसलिंग कराई गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. दोनों पत्नियों ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया है.

दोनों का कहना है कि घर जाने के बाद यह विवाद फिर से शुरू हो जाएगा. रोज-रोज की चिक-चिक से अच्छा है कि वह दोनों अपने मायके में ही रहे. वहीं काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने इस बारे में बताया है कि दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन कोई बात नहीं बन पाई. फिलहाल दोनों परिवारों को अगली तारीख पर बुलाया गया है.

Tags: Agramakeupused makeuputtar pradesh
Previous Post

राधा रतूड़ी बनी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव, सीएम धामी सरकार ने भरी हामी

Next Post

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की जेल, Cipher मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Next Post
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की जेल, Cipher मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 10 साल की जेल, Cipher मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .