Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मुस्लिम, मदरसा और मायावती; ट्विटर से 2024 की तैयारी में BSP, दलित मुद्दा भी उठाया

sampurantoday by sampurantoday
October 27, 2022
in देश-दुनिया
0
तेलंगाना में ऑपरेशन लोटस तीन लोग पकड़े, केसीआर के घर पहुंचाए 4 विधायक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कभी उत्तर प्रदेश पर राज कर चुकी बहुजन समाज पार्टी सियासी वजूद की जंग लड़ रही है। इसके लिए पार्टी प्रमुख मयावती ने कमान संभाल ली है। खबर है कि वह इन दिनों लगातार मुस्लिम समुदाय का समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में बसपा की हालत बेहद खराब रही थी। पार्टी ने 403 सीटों पर चुनाव लड़ा था और केवल 1 ही जीत सकी थी। 287 पर बसपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। फिलहाल, वह 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दलित-मुस्लिम वोट जुटाने की जुगत में लगी हुई हैं।

विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के लिए मायावती ने मुसलमानों को जिम्मेदार बताया था। उनका कहना था कि समुदाय ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया, जिसके बाद सपा शासन से डरे सवर्ण, दलित और अन्य पिछड़ा वर्गों ने भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट किया। उन्होंने चुनाव से मिले अनुभव को ‘सीख’ माना था।

मौजूदा गतिविधियों को देखें, तो मायावती लगातार यह सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं कि कम से कम ट्विटर पर ही वह समुदाय के मुद्दों को पहले उठाती रहें। उन्होंने राज्य में चर्चा में चल रहे मदरसा के मुद्दे को भी उठाया था। बसपा सुप्रीमो ने राज्य सरकार से सवाल किया था कि सर्वे में मिले 7500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता देगी या नहीं। मयावती ने बताया था कि उनकी सरकार में 100 मदरसे यूपी बोर्ड से जुड़े हुए थे।

कांग्रेस को भी घेरा
अब वह कांग्रेस को भी मदरसा के मुद्दे पर घेर रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पहले कांग्रेस सरकार ने ’मदरसा आधुनिकीकरण’ के नाम पर वहाँ के छात्रों को उनकी पसंद की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें ड्राइविंग, मैकेनिक, कारपेन्टर आदि की ट्रेनिंग के जरिए छात्रों की तालीम व उन मदरसों का भी अपमान किया और अब आगे देखिए बीजेपी सरकार में उनका क्या होता है?’

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद भी उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, ‘कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि इन्होंने दलितों व उपेक्षितों के मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर व इनके समाज की हमेशा उपेक्षा/तिरस्कार किया। इस पार्टी को अपने अच्छे दिनों में दलितों की सुरक्षा व सम्मान की याद नहीं आती बल्कि बुरे दिनों में इनको बलि का बकरा बनाते हैं।’ मायावती के एक अन्य ट्वीट के अनुसार, ‘अर्थात् कांग्रेस पार्टी को अपने अच्छे दिनों के लम्बे समय में अधिकांशतः गैर-दलितों को एवं वर्तमान की तरह सत्ता से बाहर बुरे दिनों में दलितों को आगे रखने की याद आती है। क्या यह छलावा व छद्म राजनीति नहीं? लोग पूछते हैं कि क्या यही है कांग्रेस का दलितों के प्रति वास्तविक प्रेम?’

Previous Post

पहले QUAD से चीन को मिलेगी टेंशन, फिर सीमा पर गरजेंगी भारत और US की सेनाएं

Next Post

नोटों पर किसका हो फोटो, आंबेडकर से शिवाजी तक नेताओं ने पेश कर दिए ये उम्मीदवार

Next Post
तेलंगाना में ऑपरेशन लोटस तीन लोग पकड़े, केसीआर के घर पहुंचाए 4 विधायक

नोटों पर किसका हो फोटो, आंबेडकर से शिवाजी तक नेताओं ने पेश कर दिए ये उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .