चित्रकूट में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन समाजसेवी शानू गुप्ता ने उपजिलाधिकारी कर्वी चित्रकूट को सौंपा माँग पत्र कहा कि चित्रकूट नगर पालिका कर्वी क्षेत्र में छोटे व मध्यम वर्गीय तथा रेहड़ी पटरी वाले हाथ ठेले वालों को अतिक्रमण के माध्यम से नगर पालिका ने जिला प्रशासन के साथ जो बुलडोजर चलाकर उनकी दुकानों को ध्वस्त किया है व्यापार को क्षति पहुंचाई जा रही है इससे नगर पालिका प्रशासन योगी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है व्यापारी नेता शानू गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी व्यापारी को छोटा हो या मध्यम हो रेहडी पटरी वाला या हाथ ठेलेवाला हो उन्हें हटाने से पहले उनको बसाने के इंतजाम किए जाएं तभी उनके साथ अतिक्रमण सम्बंधित कोई कार्रवाई की जाए ।। शानू गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट धाम कर्वी नगरपालिका में तो सब उल्टा हो रहा है सैकड़ों छोटे व मझोले व्यापारियों का व्यापार उजाड़ दिया गया लेकिन उनको बसाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया ।।
कहा कि छोटे मध्यम व्यापारियों को रोजगार हेतु स्थान उपलब्ध करवाया जाए ताकि वह अपना जीवन यापन कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें इस मौके पर विनोद केसरवानी शेशू जायसवाल ओमकारनाथ सोनी जनार्दन चतुर्वेदी करामत अली रविराज अग्रहरि आशीष सोनी शुशील पाण्डेय सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहें
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







