Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

नई एसपी ने संभाली कमान, मस्जिद विवाद के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाने की है सामने चुनौती

sampurantoday by sampurantoday
December 1, 2024
in उत्तराखंड, राज्य
0
नई एसपी ने संभाली कमान, मस्जिद विवाद के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाने की है सामने चुनौती
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरकाशी: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी सरिता डोभाल (Sarita Doval) ने शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। डोभाल जिले की 19वीं एसपी हैं और इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं। नए एसपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने यहां विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

डोभाल ने अमित श्रीवास्तव का स्थान लिया है, जिन्हें शहर में एक मस्जिद को लेकर विवाद के बीच एसपी के रूप में नियुक्त किए जाने के तीन महीने के भीतर स्थानांतरित कर दिया गया था। हिंदू संगठन मस्जिद को अवैध बताते हुए इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। यह विवाद पिछले दो महीने से जारी है। हिंदू संगठनों ने मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर 24 अक्टूबर को उत्तरकाशी में जुलूस निकाला था। जुलूस में शामिल लोगों ने कथित तौर पर एक खास रास्ते से जाने से रोके जाने पर पुलिस कर्मियों पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। झड़पों में सात पुलिसकर्मियों समेत 27 लोग घायल हो गए थे। हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर 24 अक्टूबर की घटना के लिए जिला मजिस्ट्रेट और एसपी को जिम्मेदार ठहराया था और उन्हें हटाने की मांग की थी।

डोभाल ने उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों द्वारा मस्जिद के विरोध में आयोजित होने वाली महापंचायत से एक दिन पहले एसपी के रूप में कार्यभार संभाला है। भटवाड़ी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मुकेश चंद रमोला ने कहा कि शनिवार सुबह निषेधाज्ञा लागू कर दी गई, जिसके तहत अगले आदेश तक मस्जिद के 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। निषेधाज्ञा के चलते उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार जैसे चाकू, भाला या आग्नेयास्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। निषेधाज्ञा का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना जाएगा। देवभूमि विचार मंच की ओर से रविवार को होने वाली महापंचायत में हिंदू नेता टी राजा के शामिल होने की संभावना है। संपर्क करने पर एसपी ने बताया कि महापंचायत की अनुमति 15 शर्तों पर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है तथा अतिरिक्त बल भी बुला लिया गया है।

Previous Post

52 कैमरों की मदद से दो बदमाश गिरफ्तार, तमंचे की नोक पर व्यापारी से की थी लूट

Next Post

आठवीं पास पति का दर्द; बोला- ग्रेजुएट पत्नी अंग्रेजी बोल परिवार का अपमान करती है

Next Post
आठवीं पास पति का दर्द; बोला- ग्रेजुएट पत्नी अंग्रेजी बोल परिवार का अपमान करती है

आठवीं पास पति का दर्द; बोला- ग्रेजुएट पत्नी अंग्रेजी बोल परिवार का अपमान करती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .