Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

फलों का ही नहीं बल्कि महंगाई का भी राजा है आम, यकीन न हो तो देख लीजिए ये आंकड़े

sampurantoday by sampurantoday
May 18, 2023
in व्यापार
0
फलों का ही नहीं बल्कि महंगाई का भी राजा है आम, यकीन न हो तो देख लीजिए ये आंकड़े
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ साल से आम महंगाई (Mango price) का भी राजा बना हुआ है। साल 2015 से आम की कीमत में सालाना औसतन 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस बार भी समय से पहले गर्मी, बेमौसम बरसात और आंधी तूफान के कारण आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसलिए इस बार आम की कीमत में भारी तेजी आने की आशंका है। दिलचस्प बात है कि आम उन 299 आइटम्स की लिस्ट शामिल है जिनसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का निर्धारण होता है। गर्मियों के मौसम में खाए जाने वाले इस फल की सीपीआई में काफी अहमियत है। मिंट के एक एनालिसिस के मुताबिक 2015 से आम की सालाना एवरेज कीमत में अप्रैल-जून के दौरान 10.4 फीसदी तेजी आई है।

इसी तरह खरबूज, दूध, दही और कोल्ड बेवरेजेज की औसत महंगाई चार फीसदी से अधिक रही है। गर्मियों की छुट्टियों में इस्तेमाल होने वाले आइटम्स की कीमत में भी इस दौरान तेजी देखने को मिली है। इसमें स्टीमर और बोट का किराया, पोर्टर चार्जेज, रिक्रिएशन और एम्यूजमेंट तथा छाते की कीमत शामिल है। इस एनालिसिस में 2020 और 2021 को शामिल नहीं किया गया है। इसकी वजह यह है कि कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से इन वर्षों का जून तिमाही का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। गर्मियों में इस्तेमाल होने वाले रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, एयर कूलर और इलेक्ट्रिक फैन कीमत में ज्यादा तेजी नहीं आई है। हालांकि हाल के वर्षों में इनकी कीमत बढ़ी है।

विमान किराए की कीमत

पिछले तीन साल में एयर कंडीशनर्स और एयर कूलर्स की कीमत में औसतन 4.5 फीसदी की तेजी आई है जबकि उससे पहले लगातार तीन साल इनकी कीमत में औसतन 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसी तरह पिछले तीन साल के दौरान इलेक्ट्रिक फैन की कीमत 3.6 फीसदी बढ़ी जबकि उससे पहले तीन साल इसकी कीमत में सालाना औसतन 1.9 फीसदी की तेजी आई थी। जहां तक रेफ्रिजरेटर की बात है तो पिछले तीन साल इसमें सालाना औसतन 3.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि उससे पहले तीन साल इसकी कीमत सालाना 3.1 फीसदी बढ़ी थी।
दूसरी ओर आम और खरबूज को छोड़कर बाकी फूड आइटम्स की कीमत में हाल के वर्षों में कम तेजी आई है। आम की महंगाई 3.6 फीसदी की तुलना में 17.2 फीसदी पहुंच गई जबकि खरबूज की महंगाई 0.8 फीसदी से उछलकर 8.9 फीसदी पहुंच गई। गर्मियों में आइसक्रीम की बहुत खपत होती है। इसकी कीमत में पिछले छह साल में औसतन 2.9 फीसदी तेजी आई है। हालांकि इस दौरान विमान किराए में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला है। 2017 में इसमें 23.5 फीसदी और 2022 में 14.7 फीसदी तेजी रही। लेकिन बाकी वर्षों में इसमें भारी गिरावट देखने को मिली।

Previous Post

एक साल में 197% का दिया मल्टीबैगर रिटर्न इस स्टॉक ने, देख लीजिए पर्फोमेंस

Next Post

आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Next Post
आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .