Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

ओ तेरी…! Twitter कर्मचारियों के लिए काल बन बैठे हैं मस्क, अब फैमिली प्लानिंग में दे रहे दखल

sampurantoday by sampurantoday
January 7, 2023
in व्यापार
0
ओ तेरी…! Twitter कर्मचारियों के लिए काल बन बैठे हैं मस्क, अब फैमिली प्लानिंग में दे रहे दखल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टेस्ला कंपनी (Tesla Company) के सीईओ और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर खरीदने के बाद से लगातार खर्चों में कटौती कर रहे हैं। ट्विटर के कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में कमी की जा रही है। पहले बड़े स्तर पर छंटनी की गई तो अब ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अब एक और बड़ा बदलाव करते हुए कर्मचारियों मिलने वाली फर्टिलिटी कवरेट में कटौती कर दी है। आपको बता दें कि एलन मस्क जो खुद 10 बच्चों को पिता हैं, उन्होंने ट्विटर कर्मचारियों की फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के लिए मिलने वाली रकम में कटौती करते हुए आधा कर दिया है।

​एलन मस्क ने दिया झटका

एलन मस्क अपने ट्वीट, बिजनेस आइडिया के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 10 बच्चों के पिता एलन मस्क ने खुद पिता बनने के लिए IVF तकनीक का इस्तेमाल किया है, लेकिन अब वो ट्विटर कर्मचारियों के फैमिली प्लानिंग में दखल दे रहे हैं। बिजनस इंसाइडर की खबर के मुताबिक एलन मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों को मिलने वाली फर्टिलिटी कवरेट को आधा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबित अब तक ट्विटर के कर्मचारियों को 80000 डॉलर का लाइफ टाइम कवरेट मिलता था, जिसे वो फर्टिलिटी ट्रीटमेंट, एग और स्पर्म फ्रीजिंग, सेरोगेसी, बच्चे को गोद लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते थे।

​कर्मचारियों के फैमिली प्लानिंग में दखलअंदाजी

एलन मस्क ट्विटर कर्मचारियों की सुविधाओं में लगातार कटौती कर रहे हैं। उन्होंने फर्टिलिटी कवरेट को 80 हजार डॉलर से घटाकर 40 हजार डॉलर कर दिया है। कर्मचारियों को थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर की ओर से ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। Carrot Fertility नाम की कंपनी ट्विटर के कर्मचारियों को ये कवरेज उपलब्ध करवाती है। अब इस कंपनी की ओर से ईमेल भेजा जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की फर्टिलिटी कवरेट को घटाकर आधा कर दिया गया है। 1 जनवरी 2023 से उन्हें 40 हजार डॉलर का ही कवरेज मिलेगा।

​ट्विटर के कर्मचारी परेशान

एलन मस्क के इस फैसले से कर्मचारी परेशान है। IVF जैसी फर्टिलिटी सर्विस के लिए एक सीटिंग में ही 15 से 30 हजार डॉलर का खर्च आता है। ऐसे में फर्टिलिटी कवरेट में किए गए कटौती को लेकर कर्मचारी नाराज हैं। अगर मस्क की बात करें तो उनकी पहली पत्नी जस्टिन वेल्सन ने IVF तकनीक की मदद से पांच बच्चों को जन्म दिया है। वहीं साल 2021 में भी मस्क इसी तकनीक से तीसरी बार जुड़वा बच्चों के पिता बने थे। जबकि दूसरी पत्नी ने सेरोगेसी का इस्तेमाल मस्क को पिता बनाया है।

कंगाल हो रहे हैं मस्क

ट्विटर खरीदने के बाद से एलन मस्क लगातार कंगाल होते जा रहे हैं। उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट आ रही है । एलन मस्क ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा दी है। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में वो एक नंबर से फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और अगर यही रफ्तार जारी रही तो जल्द ही वो इस लिस्ट में और नीचे गिर जाएंगे। टेस्ला के शेयर में आ रही गिरावट के कारण मस्क की संपत्ति में कमी हो रही है।

Previous Post

विमान में पेशाब मामला: पीड़िता की आपबीती, मेरे कपड़े, जूते भीग चुके थे, एयरलाइन स्टाफ ने हाथ लगाने से इनकार कर दिया

Next Post

स्कूटर पर नमकीन बेचने वाले इस शख्स ने कैसे खड़ा किया दो लाख करोड़ का कारोबार

Next Post
स्कूटर पर नमकीन बेचने वाले इस शख्स ने कैसे खड़ा किया दो लाख करोड़ का कारोबार

स्कूटर पर नमकीन बेचने वाले इस शख्स ने कैसे खड़ा किया दो लाख करोड़ का कारोबार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .