Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर बन गया है ग्लोबल सिटी

sampurantoday by sampurantoday
January 23, 2023
in मध्य प्रदेश
0
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर बन गया है ग्लोबल सिटी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में विगत दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से अभिभूत होकर कहा कि इंदौर अब ग्लोबल सिटी बन गया है। इंदौर एक ब्रांड हो गया है। इंदौर ब्रांड का उपयोग प्रदेश के विकास में किया जायेगा। इंदौर को स्वच्छता के साथ ही विकास के हर क्षेत्र में देश में अव्वल बनाया जायेगा। इंदौर को हेल्थ हब, स्टार्टअप हब, औद्योगिक राजधानी के क्षेत्र में भी अव्वल बनायेंगे।

इंदौर में विगत दिनों राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो महत्वपूर्ण आयोजन प्रवासी भारतीय सम्मेलन एवं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आज मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में “धन्यवाद इंदौर” सम्मान समारोह एवं संध्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दोनों आयोजनों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इन आयोजनों में सहयोग देने वाले सभी वर्गों और इंदौर के नागरिकों का सम्मान किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके द्वारा दिन-रात पूर्ण लगन, मेहनत एवं कर्मठता से किये गये कार्यों से ही ये आयोजन सफल हुए हैं। इंदौर ने स्वागत-सत्कार की अपनी गौरवशाली परम्परा को कायम रखा। इंदौर के हर नागरिक ने अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि स्वागत-सत्कार की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये इंदौर ने मेहमानों के लिये “पधारो म्हारो इंदौर” कार्यक्रम से एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मेहमान नवाजी का ऐसा बेहतर उदाहरण विरले ही देखने को मिलते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ अहिल्या की कृपा सदैव इंदौर पर रहती है। आज का मंच अद्भूत मंच है। मंच पर प्राय: जन-प्रतिनिधि रहते हैं, परंतु आज यह “धन्यवाद इंदौर” का कार्यक्रम है। आज इंदौर का नाम रोशन करने वाले मंच पर हैं। अपनी कर्मठता, लगनशीलता, कर्त्तव्य परायणता से वे आम से खास बन गये हैं। इन्होंने दूसरों के लिये आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है । इंदौर ग्लोबल सिटी बन गया है। सभी वर्गों ने अपनी सक्रिय सहभागिता से दोनों आयोजनों को अविस्मरणीय बना दिया। मैं इंदौर को प्रणाम करता हूँ। इंदौर अद्भूत शहर है। मीडिया ने नो निगेटिव न्यूज देकर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंदौर एक शहर नहीं परिवार, विचार और संस्कार है। जो ठान लेता है वह करके दिखाता है। स्वच्छता इसका बेहतर उदाहरण है। इंदौर ने दिल खोल कर मेहमानों का स्वागत किया है। मेजबानी का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इंदौर कमाल का शहर है। सबको अपने जैसा मानो, जियो और जीने दो, वसुधैव कुटुम्बकम का भाव अपनाने वाला शहर है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सफाईकर्मी, योग मित्र, ट्राफिक मित्र, वाहन चालक, ग्रीन ग्लोबल गार्डन के सहयोगी, वायरमेन, माली, स्वदेशी मेला मित्र आदि मैदानी कर्मचारियों को अपने साथ मंच पर बैठा कर उनका सम्मान किया और उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित किये। इंदौर के जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का साफा बाँध कर तथा पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी सहयोगियों के साथ फोटो सेशन भी कराया।

मुख्यमंत्री ने खेलों इंडिया कार्यक्रम के शुभंकर का स्वागत किया और सभी के साथ मिल कर खेलों इंडिया के थीम साँग गाया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से खेलो इंडिया गेम्स में भी सहयोग का आह्वान किया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा आईजी श्री राकेश गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि, नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Previous Post

गरीबों के कल्याण के लिये मध्यप्रदेश सरकार कर रही है बेहतर कार्य : केन्द्रीय रक्षा मंत्री

Next Post

19 नगरीय निकायों में मतगणना 23 जनवरी को

Next Post
19 नगरीय निकायों में मतगणना 23 जनवरी को

19 नगरीय निकायों में मतगणना 23 जनवरी को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .