Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

बॉक्‍स ऑफिस पर तूफान बनकर आ रही ‘पठान’, 36 घंटों में एडवांस बुकिंग से कमाए 14 करोड़

sampurantoday by sampurantoday
January 21, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
बॉक्‍स ऑफिस पर तूफान बनकर आ रही ‘पठान’, 36 घंटों में एडवांस बुकिंग से कमाए 14 करोड़
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
साल 2023 की शुरुआत बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्‍म ‘पठान’ को बंपर ओपनिंग मिलने वाली है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से देशभर में शुरू हो गई है और टिकटों बिक्री की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि यह फिल्‍म इतिहास बनाएगी। शाहरुख खान के फैंस अपने सुपरस्‍टार का चार साल बाद बड़े पर्दे पर दीदार करने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं। यही कारण है कि शुक्रवार रात 11:20 बजे तक इस फिल्‍म के पहले दिन के लिए 3.2 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनमें सबसे अध‍िक टिकट हिंदी और तमिल वर्जन के बिके हैं। ‘पठान’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और कमोबेश हर थिएटर में फर्स्‍ट डे, फर्स्‍ट शो हाउसफुल हो चुके हैं।
फिल्‍म इंडस्ट्री के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘Pathaan’ के हिंदी और तेलुगु वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट्स बिके हैं। इस फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही अभी तक एडवांस बुकिंग से 14.66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी करीब 48 घंटों में ही एडवांस बुकिंग से नेट कलेक्‍शन करीब 11 करोड़ रुपये है। दिलचस्‍प है कि अभी एडवांस बुकिंग के लिए चार दिन का वक्‍त बचा हुआ है। ‘पठान’ बुधवार के दिन रिलीज हो रही है और इसके अगले ही दिन गुरुवार को 26 जनवरी है। ऐसे में फिल्‍म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिलने वाला है।

इन शहरों में हो रही है ‘पठान’ की बंपर एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब तक हुए 14.66 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग में से 1.79 करोड़ रुपये की कमाई दिल्‍ली-एनसीआर से हुई है। मुंबई में 1.74 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी तरह देश के दूसरे बड़े शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में शाहरुख खान के फैंस का तगड़ा क्रेज दिख रहा है। शाहरुख खान की फिल्‍मों की बात करें तो उनकी ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को साल 2014 में सबसे अध‍िक 44.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। जबकि दूसरे नंबर पर ‘चेन्‍नई एक्‍सप्रेस’ है, जिसे 2013 में 33.12 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली। जिस तरह ‘पठान’ के टिकटों की बिक्री हो रही है, इंडस्‍ट्री के जानकार मानते हैं कि यह फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज डेट पर 35-40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

‘ब्रह्मास्‍त्र’ की एडवांस बुकिंग को पछाड़ देगी ‘पठान’

एडवांस बुकिंग से कमाई के मामले में तुलना करें तो बीते साल 2022 में आई अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ ने रिलीज से पहले 19.66 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। साल 2022 की ही दूसरी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्‍म ‘भूल भुलैया 2’ ने एडवांस बुकिंग से 6.55 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि ‘लाल सिंह चड्ढा’ की एडवांस बुकिंग 5.52 करोड़ रुपये थी। अभी जब ‘पठान’ के लिए चार दिनों की एडवांस बुकिंग का समय बचा है, तो ऐसा लगने लगा है कि यह फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ को जरूर पीछे छोड़ देगी।

‘पठान’ के लिए फर्स्‍ट वीकेंड के 4 लाख से अध‍िक टिकट्स बिके

शुक्रवार को BookMyShow के सीओओ (सिनेमा) आशीष सक्सेना ने बताया कि ‘पठान’ के टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही 36 घंटे से भी कम समय में उनके प्लेटफॉर्म से फर्स्‍ट वीकेंड की 400,000 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। आशीष कहते हैं, ‘देश भर में हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, पुणे, लखनऊ और चेन्नई में ‘पठान’ की सबसे ज्‍यादा टिकटें बिक रही हैं। दिलचस्‍प है कि साउथ इंडिया में भी हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में जमकर बुकिंग हो रही है। जितने भी टिकट्स बिके हैं, उनमें से 26% बिक्री इन्‍हीं तीन शहरों से है।’

…तो फर्स्‍ट वीकेंड में 300 करोड़ रुपये कमा लेगी ‘पठान’

सिद्धार्थ आंनद के डायरेक्‍शन में बनी ‘पठान’ को 5 दिनों का एक्‍सटेंडेट वीकेंड मिला है। 26 जनवरी की छुट्टी और आगे शनिवार-रविवार की छुट्टी को देखते हुए यह आकलन है कि यह फिल्‍म अपने फर्स्‍ट वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है। ‘पठान’ में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। जबकि फिल्‍म में सलमान खान और कटरीना कैफ का 20 मिनट का कैमियो है। यह यशराज फिल्‍म्‍स के ‘स्‍पाई यूनिवर्स’ के तहत बनी है और इसमें सलमान और कटरीना ‘टाइगर फ्रेंचाइजी’ के किरदार यानी टाइगर और जोया के रोल में नजर आएंगे।

Previous Post

‘इमरजेंसी’ के लिए कंगना रनौत ने गिरवी रख दी अपनी प्रॉपर्टी, डेंगू में हालत हो गई थी नादुरुस्त

Next Post

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही नतीजे घोषित, 15 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू, पूरी डिटेल

Next Post
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही नतीजे घोषित, 15 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू, पूरी डिटेल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही नतीजे घोषित, 15 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू, पूरी डिटेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .