गुप्तगोदावरी रोड में हुआ सड़क हादसा
गुप्त गोदावरी रोड ग्राम पथरा में चित्रकूट से गोदावरी जा रही ऑटो रास्ते में कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित हो कर एक विधुत पोल से जा कर टकरा गई जिसमें ऑटो चालक राम मूरत गौतम निवाशी ग्राम चौबेपुर समेत ऑटो में मौजूद तीन सवारियों को जिनमे से एक महिला तथा दो पुरुष है सभी घायल हो गये ऑटो चालक को सर में गंभीर चोट आई है ।साथ ही तीनों यात्री भी घायल है सभी को चित्रकूट थाना पुलिस एवं एम्बुलेंस की सहायता से सदगुरू जानकीकुंड हॉस्पिटल भेजा गया है सभी यात्री कर्वी जनपद चित्रकूट उत्तर प्रदेश के बातये जा रहे है।
रविन्द्र चौबे






