Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

राहुल के बहाने साथ आ सकता है बिखरा विपक्ष… टीएमसी, AAP और एसपी ने बीजेपी पर तेज किए हमले

sampurantoday by sampurantoday
March 25, 2023
in देश-दुनिया
0
राहुल के बहाने साथ आ सकता है बिखरा विपक्ष… टीएमसी, AAP और एसपी ने बीजेपी पर तेज किए हमले
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मानहानि मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा और उसके बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के बाद अचानक से पूरा विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। पिछले दिनों तीसरे मोर्चे के लिए सक्रियता सामने आ रही थी। अब तीसरे मोर्च की कवायद में जुटे तमाम दलों जैसे बीआरएस, आप, टीएमसी, एसपी ने इस मामले में सत्तारूढ़ बीजेपी और सरकार पर जमकर हमला बोला। तमाम विपक्षी दल कांग्रेस के साथ दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई विपक्षी दलों को साथ लाने में एक बड़ा मोड़ साबित हो रही है। तमाम दलों को लग रहा है कि अगर एक न हुए तो एक-एक कर सभी के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि महज कुछ दिनों पहले महिला आरक्षण को लेकर बीआरएस के कार्यक्रम से कांग्रेस ने दूरी बनाए रखी थी, वही बीआरएस आज कांग्रेस के साथ खड़ी दिख रही है। तेलंगाना के सीएम और बीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाना नरेंद्र मोदी के अहंकार और तानाशाही की पराकाष्ठा है।

केरल से मिला बड़ा संकेत

विपक्षी एकजुटता का एक बड़ा संकेत केरल से मिला, जहां सीएम पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखाते हुए इसे संघ परिवार की तरफ से देश के ‘लोकतंत्र पर हिंसक हमला’ करार दिया। पिनराई उसी केरल के सीएम हैं, जहां की वायनाड सीट से राहुल सांसद थे और लगातार पिनराई सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते रहे हैं। क्षेत्रीय दलों को लग रहा है कि अगर कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल के साथ ऐसा हो सकता है तो आने वाले दिनों में क्षेत्रीय दलों को भी यह सब देखना होगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अब नए सिरे से विपक्षी एकजुटता की कवायद पर काम शुरू करेंगे। जल्द ही इसके संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे। विपक्षी खेमे में यह सोच गहरा रही है कि बीजेपी का सामना करने के लिए निजी हितों से आगे बढ़कर एक साथ आना होगा, तभी उनका वजूद बचेगा।

कांग्रेस को कभी हां, कभी ना कहने वाले भी साथ आए

समाजवादी पार्टी का रुख कांग्रेस नीत विपक्षी धड़े को लेकर कभी हां, कभी ना वाला रहा है, लेकिन इस मुद्दे पर वह भी कांग्रेस के साथ खुलकर आई है। एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लिखा कि संसद की सदस्यता के अपहरण से राजनीतिक चुनौती खत्म नहीं हो जाती। सबसे बड़े आंदोलन संसद नहीं, सड़क पर लड़कर जीते गए हैं। बीजेपी ने पहले एसपी के कई नेताओं की सदस्यता ली है और आज कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई है। ये सब जानबूझकर महंगाई, बेरोजगारी और अपने मित्र उद्योगपति पर बहस से ध्यान हटाने के लिए किया गया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पूरे मामले को लोकतंत्र की ‘हत्या’ करार देते हुए इसे ‘तानाशाही’ के अंत की शुरुआत बताया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि लूटने वाले आजाद हैं और राहुल गांधी को सजा दी गई है। ‘चोर को चोर’ कहना गुनाह हो गया है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी का कहना था कि विपक्षी नेता अब बीजेपी का मुख्य निशाना बन गए हैं। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में विपक्षी नेता बीजेपी के निशाने पर हैं, जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है।

Previous Post

Rahul Gandhi की सदस्यता तो गई अब क्या करेगी कांग्रेस? 3 घंटे आपात बैठक में बन गई आगे की रणनीति

Next Post

राहुल गांधी की सदस्यता ही नहीं, ये कानूनी मामले भी देंगे देश की सियासत को नई दिशा

Next Post
राहुल गांधी की सदस्यता ही नहीं, ये कानूनी मामले भी देंगे देश की सियासत को नई दिशा

राहुल गांधी की सदस्यता ही नहीं, ये कानूनी मामले भी देंगे देश की सियासत को नई दिशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .