Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

धड़ाधड़ एफडी तोड़ रहे हैं सीनियर सिटीजंस, जानिए क्या है इसकी वजह

sampurantoday by sampurantoday
January 7, 2023
in व्यापार
0
धड़ाधड़ एफडी तोड़ रहे हैं सीनियर सिटीजंस, जानिए क्या है इसकी वजह
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मुंबई: एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। तीन साल में पहली बार एफडी पर ब्याज दर आठ फीसदी पहुंच गई है। कई बैंक सीनियर सिटीजंस के लिए एफडी पर आठ फीसदी या उससे अधिक ब्याज दे रहे हैं। आरबीआई ने महंगाई को काबू करने के लिए पिछले साल पांच बार रेपो रेट में इजाफा किया था। इससे लोगों के लिए होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं। लेकिन एफडी में निवेश करने वालों को फायदा हुआ है। इससे खासकर सीनियर सिटीजंस को काफी फायदा हुआ है जो एफडी ब्याज से हुई इनकम पर निर्भर रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब एफडी पर ब्याज 5.5 फीसदी तक गिर गया था। इसकी वजह यह थी कि मार्केट में नकदी बहुतायत में थी। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
कई प्राइवेट बैंक अब एफडी पर आठ फीसदी और सरकारी बैंक 7.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। अब कई सीनियर सिटीजंस पुरानी एफडी तोड़कर नए रेट्स पर डिपॉजिट करने के बारे में सोच रहे हैं। मुंबई में एक बुजुर्ग महिला ने 2020 के अंत में एक प्राइवेट बैंक में 2.5 लाख रुपये की एफडी 5.75 परसेंट पर तीन साल के लिए की थी। इसमें उनके बेटे ने उनकी मदद की थी। जब उन्हें पता चला कि अब इसी टेन्योर पर 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो उन्होंने अपनी पुरानी एफडी तोड़ दी और फिर इसे नए रेट पर एफडी में डाल दिया। अब उन्हें सालाना करीब 20,000 रुपये का ब्याज मिलेगा।

कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

पिछले महीने सरकार ने सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर रेट बढ़ाकर आठ फीसदी कर दिया है। महामारी के दौरान यह रेट 7.4 फीसदी तक गिर गया था। लेकिन अब अब एससीएसएस और एफडी के बीच अंतर कम हो गया है। कुछ बैंक सुपर सीनियर सिटीजंस यानी 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ज्यादा रेट ऑफर कर रहे हैं। उदाहरण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उन्हें आम ग्राहकों से 75 बेसिस अंक ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक 700 दिन के डिपॉजिट पर आठ फीसदी ब्याज दे रहा है। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक सुपर सीनियर सिटीजंस को रेगुलर रेट से 80 बीपीएस ज्यादा रेट दे रहा है। उन्हें 666 दिन पर 8.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

इसी तरह मुंबई के एक और रिटायर व्यक्ति ने एक साल पहले कराई एफडी तोड़ दी। इसकी वजह यह है कि अब उसे एफडी पर दो फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। इन निवेशकों को इस पर कोई पेनल्टी नहीं पड़ी लेकिन जानकारों का कहना है कि बेनिफिट केस टु केस निर्भर करता है। लेंडिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म MoneyWide के फाउंडर और सीईओ गौरव गुप्ता ने कहा कि मौजूदा एफडी को तोड़ना उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें इस पर पेनल्टी नहीं देनी पड़ रही है।

क्या है 1-2-3 फॉर्म्युला

5nance.com के सीईओ और फाउंडर दिनेश रोहिरा ने कहा कि एक साथ मोटी रकम जमा करने के बजाय कई टेन्योर के लिए छोटी-छोटी रकम जमा की जानी चाहिए। हर डिपॉजिट के लिए तय लक्ष्य या फाइनेंशियल गोल होना चाहिए। इससे निवेश ज्यादा लिक्विड होगा। अगर आपने पांच साल की एफडी कराई है और तीन साल बाद आपको पैसों की जरूरत पड़ती है तो आपको एफडी तोड़ने पर 0.5 से एक फीसदी तक पेनल्टी देनी होगी। दूसरी ओर अगर आपके पास एक, दो, तीन और चार साल की चार छोटी-छोटी एफडी होगी तो आपके पास जरूरत के समय पैसा होगा और इसके लिए आपको पेनल्टी नहीं देनी होगी।

Previous Post

कोहरे का कहर, ट्रेनें सात घंटे से भी ज्यादा लेट, घर से निकलने से पहले चेक कर लें

Next Post

मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले जैक मा महंगा पड़ा चीन सरकार से पंगा, हाथ ने निकल गई कंपनी

Next Post
मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले जैक मा महंगा पड़ा चीन सरकार से पंगा, हाथ ने निकल गई कंपनी

मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले जैक मा महंगा पड़ा चीन सरकार से पंगा, हाथ ने निकल गई कंपनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .