Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शाहरुख के Ex-बॉडीगार्ड देंगे सिक्योरिटी, सिद्धार्थ-कियारा की शादी में VVIP होंगे शामिल

sampurantoday by sampurantoday
February 4, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
शाहरुख के Ex-बॉडीगार्ड देंगे सिक्योरिटी, सिद्धार्थ-कियारा की शादी में VVIP होंगे शामिल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर हर पल नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड और राजस्थान होटल इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो दोनों 6 फरवरी को मुंबई से हजारों किमी दूर जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैमिली चार फरवरी को जैसलमेर पहुंचेगी। इस शादी में 150 मेहमानों के साथ वीवीआई भी शामिल होंगे। सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा भी शादी में शामिल हो सकती हैं। सिक्योरिटी की कमान शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन संभालेंगे। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग में भी मोबाइल लाने के लिए पाबंदी रहेगी। जानिए और क्या-क्या खास होगा।

शादी में VVIP होंगे शामिल

Kiara-Sid की इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म इंडस्ट्री के मेहमानों के साथ लगभग 150 वीवीआईपी शामिल होंगे। सूर्यगढ़ होटल में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी में बुलाए गए वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई की वेडिंग प्लानर कंपनी के ऊपर है जिम्मेदारी

सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एक वेडिंग प्लानर कंपनी इंतजाम देख रही है। सूर्यगढ़ होटल, जैसलमेर से लगभग 16 किमी दूर स्थित है। कियारा-सिद्धार्थ 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे।

शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड के हाथ में सिक्योरिटी की कमान

बॉलीवुड सुपरस्टार Shahrukh Khan के एक्स बॉडीगार्ड यासीन सिक्योरिटी की कमान संभालेंगे। होटल के कर्मचारी कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं। उनके मोबाइल लॉकर में रखे जाएंगे, ताकि कोई फोटो या सेल्फी लीक न हो। मुंबई से आने वाले क्रू को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

मेहमानों के लिए 84 कमरे बुक, 70 गाड़ियों का होगा काफिला

होटल में मेहमानों के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक हैं। वहीं, मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। इसमें मर्सिडीज, जैगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। गाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट जैसलमेर की सबसे बड़ी टूर ऑपरेटर लकी टूर एंड ट्रैवल्स को दिया गया है।

शादी में आ सकते हैं सलमान खान

कियारा और सिद्धार्थ की शादी में लगभग 150 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। एक सूत्र ने कहा, ‘दोनों के परिवारों के अलावा इंडस्ट्री में कई बड़ी नामी हस्तियों को बुलाया गया है, जिसमें डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल शामिल हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और सलमान खान के भी आने की उम्मीद है।’ हालांकि, कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी अनाउंस नहीं किया है।

Previous Post

पूरे 25 साल पुराने गाने से कॉपी किया गया है ‘तेरे प्यार में’ गाना? लोगों ने प्रीतम दा को लपेटे में लिया

Next Post

सुनो जी दुल्‍हन अब इनसे मिलो जी, ससुर हैं तुम्‍हारे आर्मी मैन, टीचर सास का होगा सिद्धार्थ पर राज!

Next Post
सुनो जी दुल्‍हन अब इनसे मिलो जी, ससुर हैं तुम्‍हारे आर्मी मैन, टीचर सास का होगा सिद्धार्थ पर राज!

सुनो जी दुल्‍हन अब इनसे मिलो जी, ससुर हैं तुम्‍हारे आर्मी मैन, टीचर सास का होगा सिद्धार्थ पर राज!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .