तुनिषा शर्मा का मामला अब एक्ट्रेस की मौत की वजह तलाशने से ज्यादा आरोप-प्रत्यारोप और धर्म के अंतर में उलझता हुआ दिख रहा है। तुनिषा की मां वनीता शर्मा ने शुक्रवार सुबह नए सिरे से सनसनीखेज दावे किए हैं। मीडिया से बात करते हुए वनीता ने कहा कि उनकी बेटी का धर्म बदलने की कोशिश की जा रही थी। वह जब तक शीजान खान को सजा नहीं दिलवाती, चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि न सिर्फ शीजान खान बल्कि उनका पूरा परिवार तुनिषा पर काबू पाना चाहता था। शीजान की मां तुनिषा को परेशान करती थी। शीजान की बहन तुनिषा को दरगाह लेकर जाती थी। शीजान ने तुनिषा से शादी का वादा भी किया था और दबाब डाल रहा था कि वह इस्लाम धर्म अपना ले। यही नहीं, वनीता शर्मा ने यह भी कहा कि शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in



