नई दिल्ली: शेयर बाजार में भले ही अस्थिरता रही हो, लेकिन कई ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी (Waaree Renewable Technologies Limited) का है। इस स्मॉल-कैप रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों की दौलत दोगुनी कर दी है। रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 16 मार्च 2022 को 308.20 रुपये से बढ़कर 14 मार्च 2023 को 616.65 रुपये हो गए हैं। पिछले एक साल की होल्डिंग अवधि में इसमें करीब 100% की वृद्धि हुई है। कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले एक साल में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश आज 2 लाख रुपये में बदल गया है।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




