भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में देश की सभी स्मार्ट सिटी पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की सभी सात स्मार्ट सिटी भी सहभागिता कर रही हैं। सतना, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रदर्शित स्टॉलों में नगरों की मुख्य परियोजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। सभी 7 स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी इस अवसर मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि 29 मार्च तक चलने वाले आठवें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में सभी स्मार्ट सिटी अपने बेहतर कार्यों को आपस में साझा कर रही हैं।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




