Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Srijan Scam : कैसे हुई रजनी प्रिया की गिरफ्तारी, CBI ने बताया क्या था पूरा प्लान

sampurantoday by sampurantoday
August 12, 2023
in BREAKING NEWS, EDITORIAL, बिहार, राज्य
0
How did Rajni Priya get arrested?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Srijan Scam : भागलपुर। बिहार में 2200 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले की कई परतें अब खुलती जा रही हैं। माना जा रहा है कि रजनी प्रिया की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अभी और खुलासे हो सकते हैं।

इस पूरे घोटाले में रजनी की सास मनोरमा देवी को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। बताया गया है कि मनोरमा ने जिसे चाहा उसे करोड़पति बना दिया।

सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रजनी प्रिया गाजियाबाद में रहते हुए भागलपुर की कई महिलाओं के संपर्क में थी। अपने खास दोस्तों से सीबीआई की गतिविधियों की जानकारी लेती रहती थी।

बेटे का माउंट असीसि में नामांकन कराने के बाद रजनी इन महिलाओं के संपर्क में आई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्रगाढ़ होती चली गई। रजनी सृजन मिहला विकास सहयोग समिति के कार्यालय बहुत ही कम जाती थी।

पति अमित कुमार की ए कुमार इंस्टीट्यूट जाना ज्यादा पसंद करती थी। कुछ महिलाओं से संपर्क में आने के बाद एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू कर दिया था। जन्मदिन व मैरेज डे में पार्टी का हिस्सा भी बनती थी।

इस दौरान वह अपने दोस्तों की मदद भी करने लगी थी। किसी को दवा दुकान खुलवा दिया तो किसी को घरेलू सामान दिलवा दिया करती थी। कार्यक्रम में जाती तो महंगे गिफ्ट लेकर जाती थी।

वह अपनी सास मनोरमा देवी के किसी भी काम में दखल नहीं देती थी। मनोरमा के मरने के बाद उसे सृजन का सचिव बनाया गया था।

जुलाई 2017 में जब सृजन घोटाला के उजागर होने का अंदेशा हुआ तो अपनी एक महिला दोस्त को खूब सारे पैसे देकर चली गई थी।

रजनी ने जाते-जाते उससे कहा था कि अभी रखो वापस आकर ले लूंगी। रजनी अमित व बेटे के साथ जो गई, फिर वापस नहीं आई। यहां से रजनी सीधे रांची गई।

सृजन घोटाला उजागर होने के बाद वह छुपती-छुपाती गाजियाबाद में रहने लगी। रजनी प्रिया के पकड़े जाने के बाद संपर्क में रहने वाली महिलाओं के बीच हड़कंप मच गया है। सीबीआई रजनी को अपने साथ भागलपुर भी लाने वाली है।

मनोरमा के नाम अभी भी दुकान

सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की सचिव मनोरमा देवी ने अपने नाम एक दुकान सिविल सर्जन मार्केट में ली थी। यह दुकान अभी भी मनोरमा देवी के नाम पर ही है। हालांकि, वह दुकान अभी एक सैलून वाले के कब्जे में हैं।

इसी मार्केट में विपिन शर्मा सहित सृजन से जुड़े कई लोगों के नाम पर है। मनोरमा देवी ने गिफ्ट के तौर पर कई लोगों को दुकान व मकान दिया था।

मनोरमा ने जिसे माना; उसे करोड़पति बना दिया। वह आंचल में पैसा बांधकर रखती थी और देते वक्त यह नहीं देखती थी कि कितनी राशि दे रही है।

2200 करोड़ रुपये के घोटाले में रजनी प्रिया की अदालत में पेशी, 21 तक के लिए जेल

अरबों रुपये के सृजन घोटाला मामले में आरोपित रजनी प्रिया को शुक्रवार को सीबीआई के प्रभारी जज महेश प्रसाद की अदालत में सीबीआई की टीम ने पेश किया।

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 21 अगस्त तक के लिए केंद्रीय कारा बेउर जेल भेज दिया। सीबीआई की टीम ने आरोपित को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया था।

आरोपित को आरसी केस संख्या 14ए/17 में गिरफ्तार किया है। रजनी प्रिया व पति अमित कुमार फरार चल रहे थे।

सृजन घोटाले में सीबीआई ने लगभग 30 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, जिसमें दो दर्जन से अधिक मामले में रजनी प्रिया वांछित थी।

आरोपित के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि रजनी प्रिया जिन मामलों में आरोपित है, अगली तारीख को उन मामलों में आवेदन देकर उपस्थित करा दिया जाएगा।

विशेष कोर्ट में पेशी के दौरान रजनी प्रिया ने बताया कि सीबीआई ने उसे गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया था।

वह व्रत की हुई थी। सीबीआई के अफसरों ने फलाहार कराया। शुक्रवार को सुबह नाश्ता दिया। वह सीबीआई के व्यवहार से खुश दिखी।

Previous Post

नोएडा : अचानक ई-रिक्शा सामने आने से हुआ हादसा, ऑटो से गिरकर छात्रा की मौत

Next Post

India vs Malaysia Asian Champions Trophy Final: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की भिड़ंत हो रही मलेशिया के साथ

Next Post
India vs Malaysia Asian Champions Trophy Final

India vs Malaysia Asian Champions Trophy Final: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की भिड़ंत हो रही मलेशिया के साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .