Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर का पत्ता हो सकता है साफ, प्लेइंग-XI में लौटेगा रफ्तार का सुल्तान!

sampurantoday by sampurantoday
January 21, 2023
in खेल
0
पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर का पत्ता हो सकता है साफ, प्लेइंग-XI में लौटेगा रफ्तार का सुल्तान!
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे आज होना है। इससे पहले गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने शुक्रवार को कहा कि शार्दुल ठाकुर को पहले वनडे में उमरान मलिक पर तरजीह देकर चुना गया, क्योंकि वह भारतीय बल्लेबाजी में ‘गहराई’ लाते हैं। हालांकि, जम्मू कश्मीर का तेज गेंदबाज इस साल घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप की योजनाओं का हिस्सा बना रहेगा। म्हाम्ब्रे ने कहा कि ठाकुर और मलिक दोनों ही अलग-अलग तरीकों से टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, ‘ठाकुर को हमने बल्लेबाजी के कारण चुना। वह बल्लेबाजी में गहराई देते हैं। हम पिच देखेंगे और तभी इसके मुताबिक ही संयोजन पर फैसला करेंगे। वह भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर चुका है।’ मलिक के बारे में महाम्ब्रे ने कहा, ‘जिस तरह से वह आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर काफी खुशी होती है। रफ्तार भी मायने रखती है और इससे गेंदबाजी आक्रमण में एक अलग आयाम जुड़ता है। उसे खिलाने का फैसला पिच पर और टीम संयोजन की जरूरत पर निर्भर करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक विश्व कप की बात है तो वह पूरी तरह रणनीति में शामिल है। वह टीम के लिए काफी अहम है।’ जसप्रीत बुमराह पीठ संबंधित मुद्दों के कारण टीम से बाहर हैं और म्हाम्ब्रे ने कहा कि टीम को उनकी कमी खल रही है। गेंदबाजी कोच ने कहा, ‘बुमराह बिलकुल अलग तरह का गेंदबाज है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता, इस तथ्य को स्वीकार करना होगा। उसके कौशल जैसे गेंदबाज की जगह किसी को लाना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर इससे अन्य गेंदबाजों का इस स्तर पर परखे जाने का मौका मिलता है। हम देखेंगे कि ये गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं और दबाव से कैसे निपटते हैं।’

जब मोहम्मद सिराज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस हैदराबाद के तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैंने उसे भारत ए टीम में देखा था। वह लाल गेंद से काफी अच्छा कर रहा है। वह गेंद को अंदर लाने की कोशिश करता था लेकिन उसने अपनी ‘सीम पाजिशन’ पर भी काम किया है। वह केवल विश्व कप के लिए ही नहीं बल्कि इसके इतर भी टीम का बहुत अहम सदस्य है।’ न्यूजीलैंड की टीम ने पहले वनडे में छह विकेट 131 रन पर गंवा दिए थे लेकिन वह इसके बाद 206 रन जोड़ने में सफल रही। गेंदबाजी कोच ने कहा कि टीम ने इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की।
उन्होंने कहा, ‘जब आप उस जैसी पिच पर 350 का स्कोर बनाते हो तो आप दूसरी टीम से साझेदारियों की उम्मीद करते हो, उन्होंने छह विकेट तेजी से गंवा दिए लेकिन इसके बाद उन्होंने आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की। सैंटनर भी अच्छा बल्लेबाज है।’ उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण मैच जीतना है, इस दौरान आपकी परीक्षा भी होगी। हमने उन चीजों का चार्ट बनाया है जिस पर हम ध्यान देना चाहते हैं और इस मैच में उन्हें लागू करना चाहेंगे। हम ज्यादा प्रयोग करने पर ध्यान नहीं देंगे लेकिन हमने जिन खिलाड़ियों की छंटनी की है, उनकी परीक्षा लेने की जरूरत है।’

Previous Post

बिहार के लाल का भौकाल, मैच में 10 विकेट लेकर हरियाणा के छक्के छुड़ा दिए

Next Post

दवाब में रोहित, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या होगी टीम इंडिया की प्लानिंग

Next Post
दवाब में रोहित, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या होगी टीम इंडिया की प्लानिंग

दवाब में रोहित, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में क्या होगी टीम इंडिया की प्लानिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .