Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ‘द केरल स्टोरी’ की ऊंची छलांग, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसा है माहौल

sampurantoday by sampurantoday
May 8, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ‘द केरल स्टोरी’ की ऊंची छलांग, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसा है माहौल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जहां रिलीज से पहले विवादों की लपटों से घिरी नजर आई, वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़कर कमाई की है। र‍व‍िवार को फिल्‍म की कमाई में 50% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि सुपर से भी ऊपर है। आम तौर पर यदि किसी फिल्‍म की कमाई में रविवार को 30% तक की बढ़ोतरी होती है तो समझा जाता है कि यह सिनेमाघरों में लंबी पारी खेलेगी। लेकिन ‘द केरल स्‍टोरी’ के आंकड़े बता रहे हैं कि यह ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ से भी बेहतर स्‍थ‍िति में है। अपने पहले वीकेंड में ‘द केरल स्‍टोरी’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 33.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।


‘बॉक्‍स ऑफिस इंडिया’ की र‍िपोर्ट के मुताबिक, सुदीप्‍तो सेन के डायरेक्‍शन में बनी अदा शर्मा की फिल्‍म ‘द केरल स्टोरी‘ ने तीसरे दिन यानी रविवार को 16.00 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि शनिवार को 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। देशभर में करीब 1300 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई इस फिल्‍म को हर जगह से बढ़‍िया रेस्‍पॉन्‍स मिला है। व‍िवेक अग्‍न‍िहोत्री की ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ की तरह ही कई स‍िनेमाघरों के अंदर शो के दौरान फिल्‍म के समर्थन में नारेबाजी भी हो रही है।


तीसरे दिन 50% की छलांग, डबल डिजिट में हुई कमाई

विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने तीन द‍िनों में सिर्फ साउथ और मुंबई सर्किट से 10 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि रविवार को गुजरात और सौराष्‍ट्र सर्किट से 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इस साल र‍िलीज हुई बॉलीवुड फिल्‍मों में ‘द केरल स्‍टोरी’ का फर्स्‍ट वीकेंड कलेक्‍शन ‘पठान’ और ‘क‍िसी का भाई क‍िसी की जान’ के बाद तीसरे नंबर पर है। जैसा माहौल बन रहा है, यह फिल्‍म स‍िनेमाघरों में लंबा चलेगी। यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ की कमाई की रफ्तार को यश की ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ ने रोकी थी। जबकि ‘द केरल स्‍टोरी’ के सामने जून में ‘आद‍िपुरुष’, ‘मैदान’ और ‘ब्‍लडी डैडी’ की र‍िलीज से पहले ऐसी कोई फिल्‍म नजर नहीं आ रही है।


‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसा ही बन रहा है ग्राफ

‘द केरल स्‍टोरी’ की तुलना ‘द कश्मीर फाइल्स’ से हो रही है। ऐसा इसलिए कि दोनों ही फिल्‍में ऐसे मुद्दे पर बनीं, जिन पर खूब व‍िवाद हुआ। ‘द केरल स्‍टोरी’ में केरल राज्‍य में बड़ी संख्‍या में महिलाओं का धर्म परिवर्तन कर उन्‍हें ISIS आतंकी बनाए जाने का दावा किया गया है। यदि ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ से तुलना करें तो अनुपम खेर की उस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि दूसरे द‍िन उस फिल्‍म ने 8.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।

तमिलनाडु में फिल्म पर लटकी तलवार

हालांकि, जहां एक खास दर्शक वर्ग इस फिल्म की तरफ काफी खिंचे जा रहे हैं, वहीं कुछ इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन में जुटे हैं। यहां तक कि अब तमिलनाडु मल्टिप्लेक्स असोसिएशन ने रविवार को फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। इसके पीछे प्रदर्शन से होनेवाली उठापटक तो वजह बताई ही गई है, साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि राज्‍य में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही। कहा जा रहा है कि ‘नाम तमिलर काची’ (एनटीके) ने राज्य में ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है और उनके विरोध प्रदर्शन के बाद 7 मई से फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का फैसला लिया गया है। वैसे भी यहां कुछ ही पैन इंडिया ग्रुप्स जैसे पीवीआर में ये फिल्म रिलीज हुई थी, जबकि लोकल मल्टिप्लेक्स मालिकों ने पहले से ही इस फिल्म को नहीं चलाने का फैसला कर रखा था, क्योंकि इसमें कोई फेमस स्टार नहीं। इन फैसलों की वजह से फिल्म की कमाई पर भी काफी असर पड़ रहा है।


32 हजार लड़कियों की सच्ची कहानी का दावा

अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को देशभर में रिलीज़ हुई है। सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे प्रोपगैंडा फिल्म बता रहे हैं जबकि मेकर्स ने दावा किया है कि फिल्म केरल की 32 हजार लड़कियों की सच्ची कहानी है। इस फिल्म में में उन 32 हजार लड़कियों के इस्‍लाम कुबूल करने और फिर आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उन्हें जबरन सीरिया भेजने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म फिलहाल देश में एक ज्वलनशील मुद्दा बन चुका है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले इसके 10 सीन पर कैंची भी चलाई गई है। हालांकि सिनेमाघरों से निकलने वाले लोग यही कहते सुनाई दे रहे हैं कि फिल्म देखकर वे अंदर तक सिहर उठे हैं।

Previous Post

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे सनी देओल के बेटे करण देओल, मुंबई में लेने जा रहे हैं सात फेरे

Next Post

फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद आमिर पहुंचे नेपाल, अगले 10 दिन काठमांडू में करेंगे विपश्यना

Next Post
फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद आमिर पहुंचे नेपाल, अगले 10 दिन काठमांडू में करेंगे विपश्यना

फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद आमिर पहुंचे नेपाल, अगले 10 दिन काठमांडू में करेंगे विपश्यना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .