Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

प्रदेश के सिस्टम की पोल खोलती रिपोर्ट:5 साल में 4 बच्चे बोर में गिरे, 2 की मौत, रेस्क्यू में खर्च 34 लाख नहीं वसूले

sampurantoday by sampurantoday
December 10, 2022
in मध्य प्रदेश
0
प्रदेश के सिस्टम की पोल खोलती रिपोर्ट:5 साल में 4 बच्चे बोर में गिरे, 2 की मौत, रेस्क्यू में खर्च 34 लाख नहीं वसूले
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बोरवेल को खुला छोड़ने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदेश में 5 साल में 4 बच्चे बोर में गिरे, जिन्हें निकालने में 34 लाख खर्च हुए। नियम है कि बोर मालिक से रेस्क्यू की राशि की वसूली और केस दर्ज होना चाहिए लेकिन हुआ इसका उल्टा। चार में से दो मामलों में बोर मालिक पर केस दर्ज नहीं किया। बोर से बच्चों को निकालने में हुए खर्च की राशि किसी से वसूल नहीं की गई।

बैतूल के मांडवी में 8 साल के बालक के बोर में गिरने के बाद भास्कर ने पुराने मामलों की पड़ताल की तो यह तथ्य सामने आए। 12 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए गाइडलाइन जारी की थी लेकिन प्रशासन ने इस पर अमल नहीं किया। नतीजा यह रहा कि 4 में से 2 बच्चों को बोर से जिंदा बाहर नहीं निकाल सके।

4 मामले, जिनमें आधी-अधूरी कार्रवाई, इसलिए अब भी खुले पड़े हैं कई बोर

10 मार्च 2018
खर्च वसूली नहीं की, 2 साल की सजा हुई: देवास के खातेगांव में 4 साल का रोशन बोर में गिरा। 34 घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बोर किसान हीरालाल जाट का था। बच्चे को निकालने में 10 लाख का खर्च आया, जो बोर मालिक से नहीं वसूला। हालांकि हीरालाल पर केस दर्ज किया। कोर्ट ने उसे 2 साल की सजा सुनाई।

4 नवंबर 2020
12 लाख खर्च, पैसा समाजसेवियों ने दिया : निवाड़ी जिले के सैतपुरा में 4 साल का प्रहलाद बोर में गिरा, उसकी मौत हो गई। बोर पिता हरकिशन कुशवाहा का था। शव को निकालने में 12 लाख खर्च हुए, जो समाजसेवियों ने दिए। कलेक्टर तरुण भटनागर ने बताया बोरवेल बच्चे के पिता का था इसलिए कार्रवाई नहीं हुई।

28 फरवरी 2022
न खर्च वसूला और न पुलिस केस दर्ज किया : दमोह जिले के बरखेरा में 3 साल का प्रिंस बोर में गिरा। उसे जिंदा नहीं निकाला जा सका। यह बोर प्रिंस के पिता का ही था। इस रेस्क्यू में 10 लाख रुपए का खर्च आया लेकिन कुंडलपुर महोत्सव से सभी संसाधन जुटा लिए, इसलिए खर्च वसूली नहीं की। बोर मालिक पर भी कोई केस दर्ज नहीं हुआ।

29 जून 2022
दादा-पिता पर केस लेकिन वसूली नहीं: छतरपुर जिले के नारायणपुरा में 4 साल का अखिलेश बोर में गिरा। सेना के जवानों ने रस्सी डालकर बच्चे को निकाला। रेस्क्यू पर ढाई लाख खर्च हुए, जो किसी से नहीं वसूले गए। बच्चे के दादा ही बोर मालिक थे, इसलिए दादा और पिता पर एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट में केस चल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन- पालन होता तो बच जाती बच्चों की जान

1. सरपंच, कृषि विभाग के अफसर माॅनिटरिंग करें और खुले बोर बंद कराएं। 2. कलेक्टर और ग्राम पंचायत को लिखित सूचना के बाद बोरवेल खोदे जाएं। 3. बोरवेल खुदाई वाले स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएं। 4. बोरवेल, कुएं की तार फेंसिंग की जाए। 5. बोरवेल के पाइप के चारों ओर 0.30 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म बनाया जाए। 6. बोर के मुहाने पर स्टील की प्लेट वेल्ड की जाए या नट-बोल्ट से कसा जाए। 7. सूखा बोर खुला न छोड़ा जाए, उसे स्थायी रूप से बंद किया जाए।

Previous Post

आयुष्मान भारत योजना में कई बदलाव:मरीज की हर दिन की केस शीट, लैब रिपोर्ट और ऑपरेशन की हर जानकारी अपलोड करना होगी

Next Post

MP में हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीरें :कड़ाके की ठंड में महिलाओं को जमीन पर लिटाया; ना बेड मिना, ना स्ट्रेचर

Next Post
MP में हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीरें :कड़ाके की ठंड में महिलाओं को जमीन पर लिटाया; ना बेड मिना, ना स्ट्रेचर

MP में हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीरें :कड़ाके की ठंड में महिलाओं को जमीन पर लिटाया; ना बेड मिना, ना स्ट्रेचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .