Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर का तूफानी शतक, रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 17 चौके मारे

sampurantoday by sampurantoday
January 14, 2024
in खेल, मनोरंजन
0
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ओपनर का तूफानी शतक, रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, 17 चौके मारे
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए तो टीम इंडिया का एलान हो गया है लेकिन आखिरी तीन मुकाबलों की स्क्वाड का चयन करीब तीन हफ्तों बाद होना है. शुरुआती दो मैचों में खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस और इस दौरान खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन ही इस सेलेक्शन का आधार होंगे. वैसे, टीम इंडिया की गेंदबाजी लाइन-अप में तो ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन बल्लेबाजी में कुछ वेटरन खिलाड़ी जरूर ताल ठोंक सकते हैं.

चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर अपनी वापसी की उम्मीद जगाई है. वह लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इसके साथ ही मयंक अग्रवाल ने भी रणजी में शतक जड़ रेड बॉल गेम में लय में वापसी कर ली है. अगर यह दोनों खिलाड़ी अगले कुछ मैचों में भी इसी तरह की बड़ी पारियां खेल जाते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए अपना दावा मजबूत कर सकते हैं.

मयंक की शतकीय पारी

मयंक अग्रवाल कर्नाटक के कप्तान हैं. उन्होंने शनिवार को गुजरात के खिलाफ लाजवाब शतक जमाया. उन्होंने 124 गेंद पर 109 रन की पारी खेली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मयंक की इस पारी के चलते कर्नाटक की टीम बड़ी लीड की ओर बढ़ रही है. यहां गुजरात ने पहली पारी में 264 रन बनाए थे, जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक की टीम 5 विकेट खोकर 328 रन बना चुकी थी.

मयंक पिछले रणजी मैच में वह पंजाब के खिलाफ दोनों पारियों में शून्य पर पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में उनके लिए यह पारी जोश और उत्साह बढ़ाने वाली होगी. मयंक लंबे अरसे से टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं. आखिरी बार उन्होंने मार्च 2022 में टेस्ट मैच खेला था. टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था.

बॉक्सिंग डे टेस्ट से किया था इंटरनेशनल डेब्यू

मयंक ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत टेस्ट डेब्यू के साथ ही की थी. दिसंबर 2018 में मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. उन्होंने अपने करियर में अब तक 21 टेस्ट मुकाबले खेले. यहां उन्होंने 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 10 बड़ी पारियां भी खेली. उन्होंने 4 शतक जमाए और 6 अर्धशतक लगाए. मयंक को अपने करियर में वनडे इंटरनेशनल खेलने का भी मौका मिला. हालांकि इस फॉर्मेट में वह बुरी तरह फ्लॉप रहे. 5 वनडे मैचों में वह महज 17.20 की औसत से 86 रन ही बना सके.

Tags: Gujarat vs KarnatakaMayank AgarwalRanji TrophyRanji Trophy 2023-24Ranji Trophy 2024
Previous Post

हमीरपुर: 23 दिन पहले लापता हुई बच्ची, तलाश में जुटी 11 थानों की पुलिस, अब आवारा डॉग ने खोज निकाला शव

Next Post

कितनी है Apple के CEO Tim Cook की सैलरी? कंपनी ने किया खुलासा, साल 2023 में हुई इतनी कमाई

Next Post
कितनी है Apple के CEO Tim Cook की सैलरी? कंपनी ने किया खुलासा, साल 2023 में हुई इतनी कमाई

कितनी है Apple के CEO Tim Cook की सैलरी? कंपनी ने किया खुलासा, साल 2023 में हुई इतनी कमाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .