प्रेस विज्ञप्ति
अमर शहीदों का पैगाम जारी रखना है संग्राम नौजवान भारत सभा
चित्रकूट इकाई- काकोरी एक्शन के (17 व 19 दिसम्बर) शहीदों के शहादत दिवस पर नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं की ओर से पं.पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर मऊ कॉलेज में पर्चा वितरण किया नौजवान भारत सभा के रवि
ने कहा कि काकोरी एक्शन के चारो शहीदों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खाँ, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी और रोशन सिंह ने समानता और न्याय पर टिके जिस समाज का सपना देखा था, वह अभी भी अधूरा है। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़ते समय इन क्रान्तिकारियों ने धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के उसूलों को अपना आदर्श बनाया था। रामप्रसाद बिस्मिल और अशफ़ाक़ उल्ला खां ने अपनी दोस्ती से हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल क़ायम की थी। लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद आज देश में इन क्रान्तिकारियों की विरासत को धूल में मिला दिया गया है।
आज भी हिन्दू-मुस्लिम व मन्दिर-मस्ज़िद के नाम पर पूरे देश में लगातार लोगों को लड़ाने बाँटने की साज़िशें चल रही हैं। दूसरी ओर जनता की शिक्षा-चिकित्सा-रोज़गार जैसी बहुत बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो रही हैं। वर्ष 2021 में आयी एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार एक वर्ष में ही देश में 1 लाख 20 हजार से ज़्यादा युवाओं ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे दौर में आज हमें इन क्रान्तिकारियों की विरासत से प्रेरणा लेते हुए अपनी एकजुटता क़ायम करनी होगी, और जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ने की बजाय अपने अधिकारों के लिए आगे आने की ज़रूरत है। नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ता राहुल, रामसलोने आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671




