Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

चीन के ऊपर और बरपा कहर, अब अमेरिकी टैरिफ का कुल आंकड़ा 125% से बढ़ाकर 145% किया गया

sampurantoday by sampurantoday
April 11, 2025
in व्यापार
0
चीन के ऊपर और बरपा कहर, अब अमेरिकी टैरिफ का कुल आंकड़ा 125% से बढ़ाकर 145% किया गया
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन के सामान पर लगाए गए नए टैरिफ का आंकड़ा 125 प्रतिशत नहीं बल्कि 145 प्रतिशत हो गया है। यह बात व्हाइट हाउस ने क्लियर की है। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि नई बढ़ोतरी के बाद चीन पर अब अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ की कुल रेट 145% होगी। इसमें फेंटेनाइल की तस्करी में चीन के कथित रोल को लेकर लगाए गए 20% टैरिफ भी शामिल हैं। इसके अलावा चीनी सामानों पर लागू किए गए नए 125% टैरिफ भी हैं।

फेंटेनाइल एक शक्तिशाली सिंथेटिक ओपिओइड ड्रग है, जिसका इस्तेमाल दर्द निवारक और एनेस्थेटिक के रूप में करने की इजाजत है। यह दर्द निवारक के रूप में मॉर्फिन से लगभग 100 गुना और हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली है। इसकी ज्यादा डोज ड्रग एडिक्ट बना देती है। ट्रंप का कहना है कि फेंटेनाइल ड्रग्स का एक बहुत बड़ा प्रतिशत चीन में बनता और वहां से सप्लाई होता है।

9 अप्रैल को ट्रंप ने घोषणा की कि वह चीन के अलावा अन्य देशों को रेसिप्रोकल टैरिफ में तुरंत प्रभाव से 90 दिन के लिए राहत दे रहे हैं। इन 90 दिनों के दौरान उन देशों पर 10 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगेगा। हालांकि कनाडा और मैक्सिको पर अतिरिक्त 10% टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। वहीं चीनी सामान के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने तुरंत प्रभाव से नए अमेरिकी टैरिफ को बढ़ा कर 125 प्रतिशत कर दिया।

चीन पर अभी तक कैसे बढ़े टैरिफ

ट्रंप ने फेंटेनाइल सप्लाई चेन में चीन की कथित भूमिका को लेकर इस साल की शुरुआत में 20 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया। इसके बाद 2 अप्रैल को की गई घोषणाओं के तहत चीन पर 34 प्रतिशत का नया रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया। फिर जवाबी एक्शन के तहत चीन ने कहा कि वह 10 अप्रैल से अपने यहां आने वाले सभी अमेरिकी सामानों पर 34 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। चीन के इस एक्शन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने 7 अप्रैल को धमकी दी कि अगर चीन अपने जवाबी टैरिफ हटाने की घोषणा नहीं करता है तो अमेरिका, 9 अप्रैल से चीन पर और 50 प्रतिशत के नए टैरिफ लगा देगा। इसके लिए ट्रंप ने चीन को एक दिन यानि 8 अप्रैल तक का वक्त दिया था।

चीन के पीछे नहीं हटने पर अमेरिका ने चीन पर नए टैरिफ को बढ़ाकर 104 प्रतिशत (84%+फेंटेनाइल से जुड़े 20% टैरिफ) कर दिया। लेकिन चीन ने भी हार नहीं मानी और नई घोषणा के तहत कहा कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आने वाले सभी सामानों पर 34 प्रतिशत के बजाय 84 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा। चीन के इस रवैये ने ट्रंप को और आगबबूला कर दिया और उन्होंने चीन पर रेसिप्रोकल टैरिफ की 84 प्रतिशत पर पहुंच गई रेट को बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया। फेंटेनाइल से जुड़े 20% टैरिफ इस 125 प्रतिशत की दर से अलग रहे और इस तरह चीन पर कुल टैरिफ 145 प्रतिशत पर पहुंच गए।

कम वैल्यू वाले चीनी पैकेजों पर एक अलग अमेरिकी टैरिफ भी बढ़ा

अमेरिका में आने वाले चीनी सामानों पर टैरिफ बढ़ाने के ट्रंप के नए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर ने चीन से आयातित कम वैल्यू वाले पैकेजों पर एक अलग अमेरिकी टैरिफ भी बढ़ाया है। ऐसा 8 दिनों में तीसरी बार हुआ है। CNBC की रिपेार्ट में कहा गया है कि इस साल तक, तथाकथित डे मिनिमिस टैरिफ छूट ने चीन के ऑनलाइन रिटेलर्स शीन और टेमू को अपने कई प्रतिस्पर्धियों पर एक बड़ा एडवांटेज प्रदान किया था। नए आदेश के अनुसार, 2 मई से चीन से अमेरिका आने वाले ऐसे पैकेज, जिनकी कीमत 800 डॉलर या उससे कम है, उन पर 120% टैरिफ रेट लागू होगी। यह मंगलवार को साइन किए गए आदेश की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है। मंगलवार को अमेरिका ने डे मिनिमिस टैरिफ को 3 गुना बढ़ाकर 90% कर दिया था।

Previous Post

दिल्ली ने आरसीबी को बुरी तरह रौंदा, 6 विकेट से जीता मैच, राहुल ने खेली 93 रनों की नाबाद पारी

Next Post

सनी देओल की ‘जाट’ ने पहले ही दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Next Post
सनी देओल की ‘जाट’ ने पहले ही दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल की 'जाट' ने पहले ही दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .